इस त्योहार बनाएं चॉकलेट की बर्फी 

festive season made childrens favorite chocolate barfi at home
इस त्योहार बनाएं चॉकलेट की बर्फी 
इस त्योहार बनाएं चॉकलेट की बर्फी 

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  त्योहारों का मौसम चल रहा है और हिंदूओं सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आने वाली है। हर घर में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। साफ सफाई का दौर चल पड़ा है। घर में साफ सफाई के साथ शॉपिंग की लिस्ट और घर में पकवाने क्या बनेंगे इसकी भी तैयारी हो चुकी हैं। आप हर बार की तरह कई की मिठाइयां बनाने के बारे में सोच रहीं होंगी, लेकिन हर बार की तर कंन्फ्यूज भी होंगी। इस बार हम आपका ये कन्फ्यूजन दूर करने वाले हैं। हम आपकों एक ऐसी मिठाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपके घर में सबसे ज्यादा पसंद की जाएगी। 

चाकलेट और सूखे मेवे डालकर बनी बर्फी बहुत टेस्टी बनती है और इसे बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। इसका स्वाद दूध पाउडर से बनी चाकलेट बर्फी से भी अच्छा होता है, इसलिए इस बार हम आपके लिए लाएं है एक खास मिठाई "चॉकलेट बर्फी"।

                    

चॉकलेट बर्फी बनाने के लिए समाग्री

  • मावा - 400 ग्राम ( 2 कप )
  • पाउडर चीनी - 200 ग्राम (1 कप)
  • काजू - आधा कप
  • कोको पाउडर - 1/4 कप
  • देशी घी - 2 छोटी चम्मच
     

चॉकलेट बर्फी बनाने की विधी

                                                         

-सबसे पहले मावे को कद्दूकस कर लें या फिर हाथ से तोड़ते हुए बारीक कर लें। 1 काजू के 7-8 टुकडे़ करते हुए सारे काजू काट लें।

-कढाई में 1 चम्मच घी डाल कर पिघला लें। पिघले हुए घी में क्रम्बल किया हुआ मावा डाल कर भूनें। इसे लगातार चलाते रहें और मीडियम आँच हल्का रंग बदलने तक भूनें।

-अब मावा में चीनी पाउडर मिलाएं और इसे चलाते हुए पकाएं। जब सारी चीनी अच्छे से मावा में घुल जाए तो इसमें कोको पाउडर डाल कर मिला दें। मावा को लगातार चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं।

-मावा वाले मिश्रण में 2 चम्मच काजू डाल कर मिला लें। मिश्रण को जमने वाली कन्सिसटेन्सी होने तक पका लें। मिश्रण जमने लायक हुआ है या नहीं ये चैक करने के लिए थोडा़ सा मिश्रण लेकर प्याली में गिराएं। ठंडा होने पर इसे उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखें। अगर मिश्रण हाथ पर जम रहा है, तो ये जमाने के लिए तैयार है। अगर ये जमने लायक ना लगे तो इसे थोड़ा और पका लें।

-एक प्लेट या ट्रे को तेल या घी लगा कर चिकना कर लें। अब मावा का तैयार मिश्रण इस चिकनी की प्लेट में डालें। बचाए हुए काजू को मिश्रण के उपर डाल कर चम्मच की मदद से दबाकर चिपका दें। मिश्रण को 2-4 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें।

-जब मिश्रण जम कर तैयार हो जाए तो इसे अपनी पसंद से किसी भी आकार के टुकडों में काट लें। यम्मी चाकलेट बर्फी तैयार है। इसे कंटेनर में भर कर फ्रिज में रखें और 10 दिन तक आराम से खाते रहें।

 

Created On :   8 Oct 2017 9:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story