घर से ये झूठ बोलकर निकलती हैं लड़कियां, डेट पर जाने से पहले जान लें ये बातें...

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जब एक लड़का-लड़की पहली बार डेट पर मिलने जा रहे होते हैं तो दोनों ही नर्वस होते हैं। उन्हें डर होता है कि कहीं कोई उन्हें देख न ले, या फिर घर में क्या बोलकर निकलें। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां कुछ ऐसे झूठ बोलती हैं जिन्हें जानकर आप भी कहेंगे कि प्यार क्या-क्या नहीं करना सिखा देता। लड़कों के लिए भी यह जान लेना जरूरी है कि उनके लिए उनकी गर्लफ्रेंड घर में कितने झूठ बोलकर आई है।
ऑफिस में ओवरटाइम
जब कभी भी लड़कियों को ऑफिस से सीधे अपने ब्वॉयफ्रेंड के पास जाना होता है तो वह घर पर फोन कर कह देती हैं कि आज ऑफिस में थोड़ा काम ज्यादा है इसलिए मैं लेट हो जाउंगी। परिवार वालों को भी उनका ये बहाना वाजिब लगता है।
सहेली की तबीयत खराब
डेट पर जाने के लिए लड़की अक्सर किसी तबीयत खराब का बहाना अपने माता-पिता से बोलती है। लड़कियों के पास ये ऐसा बहाना होता है, जो हमेशा सही बैठता है, घरवाले इस तरह के बहानों पर शक भी नहीं करते हैं। इसके बाद सहेली के नाम पर वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने चली जाती है।
आज ग्रुप स्टडी करनी है
सबसे अच्छा बहाना लड़कियों के लिए ये होता है कि पापा-मम्मी आज हम सभी दोस्त ग्रुप स्टडी करेंगे। एक्जाम नजदीक हैं न ग्रुप में पढ़ाई करेंगे तो एक-दूसरे की पॉब्लम आराम से सॉल्व कर पाएंगे। पैरेंट्स भी पढ़ाई करने के नाम पर खुश हो जाते हैं और बाहर जाने की इजाजत दे देते हैं।
सहेली का जन्मदिन है
अक्सर डेट पर जाने के लिए लड़कियां घर में कहती है कि आज मेरी एक सहेली का जन्मदिन है, उसके यहां जाना है। अगर नहीं गई तो वो बुरा मान जाएगी। इसी बहाने वो अपने पापा से कुछ पैसे भी ले लेती हैं।
एक्स्ट्रा क्लासेज
अगर लड़की कॉलेज में पढ़ती हैं तो उनके पास घर लेट आने के लिए एक परफेक्ट बहाना है कि पापा आज न मेरी एक्ट्रा क्लास है। कोर्स पीछे हो गया है, जिसे कवर करना है। उनके इस बहाने से माता-पिता को बिल्कुल भी शक नहीं होता है कि लड़की झूठ बोल रही है।
Created On :   4 Nov 2017 3:02 PM IST