महिलाओं के लिए पीरियड्स में फायदेमंद आंवला खाना, जानें ऐसे ही 10 चमत्‍कारिक गुण

gooseberry beneficial for women in periods, know only 10 such virtues
महिलाओं के लिए पीरियड्स में फायदेमंद आंवला खाना, जानें ऐसे ही 10 चमत्‍कारिक गुण
महिलाओं के लिए पीरियड्स में फायदेमंद आंवला खाना, जानें ऐसे ही 10 चमत्‍कारिक गुण

डिजिटल डेस्क,भोपाल। आंवला जिसे हम वंडर फूड के नाम से जानते हैं। इस छोटे से फल में कितने ही चमत्कारी गुण हैं। इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। आंवला न सिर्फ हमारी इम्यून पॉवर को बढ़ाता है, बल्कि कई बीमारियों को भी जड़ से खत्म करने में भी इसका कोई सानी नहीं है। यह फल शरीर के लिए बेहद गुणकारी हैं। आंवला अपने गुणों की वजह से 100 रोगों के लिए एक दवा माना जाता है। आयुर्वेद मेें आंवले  की तुलना अमृत से भी की गई है। आंवला में विटामिन C, विटामिन AB कॉम्‍प्‍लेक्‍स, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, पोटैश‍ियम, कैलशियम, मैग्‍नीशियम, फाइबर और डाययूरेटिक एसिड पाए जाते हैं। आंवला आंखों की रौशनी और बालों को मजबूती प्रदान करता है। आज हम आपको इसके अन्य गुणों से भी परिचित करवाते हैं।

 

  • अकसर महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे पेट व कमर में दर्द, ब्‍लीडिंग आदि। ऐसे में यदि वह आंवले का जूस का कच्चा आंवला भी खाती हैं तो आंवले में मौजूद विटामिन और मिनरल पीरियड्स से जुड़ी समस्‍यओं से उन्हें निजात दिला देते हैं।
  • आंवला खराब कॉलेस्ट्रोल को नष्ट करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करते हैं। इससे आपका दिल भी हेल्‍दी बना रहता है।  
  • आंवले में पाए जाने वाले क्रोमियम तत्‍व इंसुलिन हारमोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी कारगर हैं।
  • आंवला डायबिटीज के रोगियों के लिए रामबाण दवा है। आंवले के रस में शहद मिलाकर पीने से बहुत मधुमेह की समस्या वाले के रोगियों को बहुत फायदा पहुंचता है। 
  • आंवले को आप चाहे तो अचार के रुप में खाएं या चूर्ण के रुप में सेवन करें खाने को पचाने में आंवला बहुत मददगार है। इसे खाने से कब्‍ज, डकार और पेट में गैस की समस्‍या से निजात मिलती है।  
  • आंवले का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म मजबूत होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है और बैक्‍टीरिया और फंगल इंफेक्‍शन से लड़ने के लिए भी शरीर तैयार रहता है। 
  • आंवला शरीर में मौजूद टॉक्‍सिन जैसे जहरीले पदार्थ को बाहर निकाल फेंकने में मदद करता है। आंवला खाने से पेट के इंफेक्‍शन और सर्दी जैसी समस्या से निजात मिलती है।  
  • आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। 
  • आंवला खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत बनती हैं। आंखों के लिए भी आंवले का रस काफी गुणकारी है। जिन्‍हें मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस है उन्‍हें आंवले का जूस रोजाना पीना चाहिए।
  • अगर किसी महिला को बांझपन की श‍िकायत है तो उसे रोजाना आंवला खाना चाहिए। इससे महिलाओं के अंडाणु स्‍वस्‍थ होते हैं पुरुषों में भी शुक्राणुओं की क्रियाशीलता बढ़ती है।

Created On :   28 Oct 2017 11:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story