Health: हरियाली के साथ कई बीमारियां लेकर आता है बारिश का मौसम, जानें इनसे बचने के तरीके

हरियाली के साथ कई बीमारियां लेकर आता है बारिश का मौसम, जानें इनसे बचने के तरीके
  • बारिश में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा
  • मच्छर के आतंक से बचें
  • बारिश से आ कर कपड़े बदलना न भूलें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉनसून चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत देने के साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इनसे बचना बेहद जरूरी है वर्ना आपकी सेहत काफी खराब हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताएंगे जिनका खतरा बारिश के मौसम में ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही, हम इन बीमारियों से बचने के उपाय भी लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं आप मानसून में होने वली बीमारियों से अपने आप को और परिवार को कैसे बचा सकते हैं?

डेंगू-मलेरिया

मानसून के मौसम में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। आम तौर पर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बारिश की वजह से पानी इकट्ठा होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। बारिश का पानी जमा होने के कारण उसमे मच्छर पनपने लगते है और बीमारियों को तेजी से फैलाते हैं। मच्छरों से बचने के लिए मच्छर दानी, रेपेलेंट क्रीम और कॅाइल का इस्तेमाल करें।

टाइफाइड ,पीलिया

बारिश का गंदा पानी अगर पीने के पानी में मिक्स हो जाए तो टाइफाइड यौ पीलिया जैसी बीमारियां होना संभव है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या पी रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि बाहर का खाना भी अवॉइड करें। बारिश के मौसम में नमी ज्यादा होती है जिससे खाना जल्दी खराब होता है।

फ्लू

ज्यादातर लोगों को बारिश में भीगना बेहद पसंद होता है। लेकिन कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियां हमें बीमार कर देती हैं। गीले कपड़े पहने रहने से या भीगे कपड़ों में एसी में बैठने से सर्द-बुखार का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचने के लिए बारिश से भीग कर आने के बाद सबसे पहले कपड़े बदलें और अपने आप को सुखाएं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Jun 2025 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story