हेल्थ टिप्स: आप भी बहुत ही जल्दी हो जाते हैं बीमार, तो शरीर की स्थिति बिगड़ने से पहले ही अपनाएं ये आसान योगासन

आप भी बहुत ही जल्दी हो जाते हैं बीमार, तो शरीर की स्थिति बिगड़ने से पहले ही अपनाएं ये आसान योगासन
  • कई लोगों की होती है बहुत ही वीक इम्यूनिटी
  • बीमारी से बचने के लिए रोज करें योगा
  • इन योगासनों से रहेंगे हेल्दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और योग बहुत ही जरूरी हैं। हर रोज लोगों को थोड़ी देर योगा करना ही चाहिए। इससे शरीर मजबूत होता है। साथ ही इससे आपका शरीर दिन भर बहुत ही एक्टिव रहेगा और आपको भी अच्छा महसूस होगा। अगर आप योगा करते हैं तो आपका शरीर भी हेल्दी होता है। इससे आप बीमार भी कम पड़ते हैं। योगा अच्छे से करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आपकी मेंटल हेल्थ भी हेल्दी होती है। तो चलिए कुछ ऐसे योगा आसनों के बारे में जानें जिससे आप अपना शरीर हेल्दी रख सकते हैं।

ताड़ासन

इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले सीधे और टाईट खड़े हो जाएं और फिर लंबी सांस लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ खींचें। इससे आपकी लंबाई तो बढ़ती ही है और आपकी बॉडी संतुलित हो जाती है।

वज्रासन

इसको करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं और पौरों को पीछे की तरफ फैलाकर रखें हाथों को जांघों के ऊपर रखें और पीठ को सीधा रखें । यह योग आपके पाचन शक्ति को बनाए रखने में मददगार साबित होगा।

शवासन

इस आसन में पीठ के बल लेट जाएं और आपने हाथों को शरीर के बगल में रखें हथेली को ऊपर की ओर रखें, इसके बाद आखें बंद कर लें शरीर को बिल्कुल ढ़ीला छोड़ दें। यह आसन तनाव को कम करने और शरीर को आराम देने के काम आता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   27 Jun 2025 6:33 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story