दुबई में 110 दिनों के बाद खुला गुरुद्वारा

Gurudwara opened after 110 days in Dubai
दुबई में 110 दिनों के बाद खुला गुरुद्वारा
दुबई में 110 दिनों के बाद खुला गुरुद्वारा
हाईलाइट
  • दुबई में 110 दिनों के बाद खुला गुरुद्वारा

दुबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। दुबई में गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा 110 दिनों के बाद फिर से खोल दिया गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोविड-19 महामारी के कारण धर्मस्थलों को बंद कर दिया गया था। अब यह प्रतिबंध हटा लिया गया है।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की सभी मस्जिदें और दुबई के एकमात्र हिंदू धर्मस्थल को पिछले सप्ताह दोबारा खोल दिया गया। ये धर्मस्थल मार्च के मध्य से बंद थे।

गुरुद्वारा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कंधारी ने कहा, शनिवार को दुबई के सामुदायिक विकास प्राधिकरण द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद गुरुद्वारा फिर से खुल गया है।

सभी एहतियाती उपायों के साथ यह सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक और फिर शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक आधिकारिक निर्देशों के अनुसार खुलेगा। कंधारी ने कहा कि इस समय का पालन दो सप्ताह तक शनिवार से गुरुवार के बीच किया जाएगा। इसके बाद अधिकारी आगे के लिए निर्णय लेंगे।

तब तक गुरुद्वारा शुक्रवार को बंद रहेगा। गुरुद्वारा खुलने के समय में केवल चलते हुए दर्शन करने की अनुमति है। 12 साल से कम के बच्चों और 60 साल से अधिक के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

गल्फ न्यूज ने कंधारी के हवाले से बताया कि शनिवार सुबह करीब 250 लोग गुरुद्वारे पहुंचे।

Created On :   5 July 2020 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story