मानसून में है घूमने का प्लान, तो इन 5 जगहों पर गलती से भी न जाएं

मानसून में है घूमने का प्लान, तो इन 5 जगहों पर गलती से भी न जाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टियां लगभग खत्म होने पर हैं और अब सभी बच्चे दोबारा पढ़ाई में बिजी होने वाले है। बच्चों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स भी पढ़ाई और रिजल्ट में बच्चों के साथ बिजी रहेंगे, लेकिन अगर आपके बच्चे बड़े हो गए हैं। कॉलेज शुरू होने में अभी वक्त है तो आप आपने टीनएज बच्चों के साथ एक मॉनसून ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मॉनसून उन लोगों के लिए भी बेहतर होता है जो सिंगल है और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं। साथ ही अगर किसी की मॉनसून वेडिंग होने जा रही है तो लाजमी है कि हनीमून भी बारिश में बीतेगा। अगर मॉनसून ट्रिप के लिए कुछ प्लानिंग कर रहे हैं और इन दिनों अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और पार्टनर के साथ घूमने का मन बना रहे हैं, तो आपको उन जगहों के बारे में जरूर जानना चाहिए जो बारिश के मौसम में आप के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं, क्योंकि कई बार हम मौसम का मजा लेने जाते हैं लेकिन वहां का मौसम हमारी तबीयत खराब कर सकता है।

सिक्किम

इंडिया के नॉर्थ-ईस्ट में बसा यह सुंदर सा राज्य सभी की पहली पसंद होता है, लेकिन सुन्दर सी दिखने वाली यह जगह बारिश में खतरनाक भी साबित हो सकती है। तेज बारिश की वजह से यहां की सड़कों की हालत बहुत खराब हो जाती है और बादलों के छा जाने से आप यहां के सुंदर दृश्यों को देखने से भी चूक सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप बारिश में इस सुंदर सी जगह पर न ही जाएं।

 

 

उत्तराखंड

2013 में आई बाढ़ आपको याद तो होगी है। पूरा का पूरा स्टेट बाढ़ के कारण डूब गया था। उत्तराखंड देश का सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। यहां पर होने बारिश से सड़कों की हालत बहुत खराब हो जाती है, जो आपकी तबीयत को भी बिगाड़ सकती है। यदि आप उत्तराखंड में मानसून इंजॉय करने का सोच रहे हों तो इसे अभी भूल जाएं। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है।

 

 

मुंबई

ड्रीम सिटी कही जाने वाली मुंबई में कौन नहीं जाना चाहता। आप बड़े हों या बुजुर्ग, मुंबई घूमने की ख्वाहिश तो हर किसी के दिल में होती है। यदि आप बारिश का मजा लेने के लिए मुंबई जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही नहीं रहेगा। मुंबई की बारिश के बारे में तो सभी जानते हैं, यहां होने वाली बारिश से घुटनों तक पानी भर जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में मुंबई को अवॉयड करना ही सही रहेगा।

 

 

चेन्नई

भारत की एक और ऐसी जगह चेन्नई है जो ज्यादा बारिश के लिए बदनाम है। यहां पर हर साल इतनी बारिश होती है जो बाढ़ का कारण बनती है। बारिश की वजह से आप कई टूरिस्ट प्लेस का मजा नहीं ले पाएंगे। इसलिए चेन्नई को भी आप बारिश में अवॉयड करें तो अच्छा रहेगा।

 

 

दार्जिलिंग

एक और ऐसा सुंदर शहर जिसकी सुंदरता पर बारिश नजर लगा देती है। यहां की कंचनजंघा की पहाड़ियाँ बहुत ही सुन्दर हैं, लेकिन तेज बारिश और धुंध के कारण ये क्लियरली दिखाई नहीं देती है। आप यहां की सुंदरता का मजा नहीं ले पाएंगे। इसलिए यदि आप अपने पैसों को खर्च करना चाहते हैं तो उसके लिए दार्जिलिंग मानसून में सही जगह नहीं है।

 

Created On :   3 Jun 2018 6:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story