जानिए होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने के 4 आसान और घरेलु तरीके, मिनटों में निकल जाएगा रंग

Know 4 easy and homely ways to get rid of the stubborn color of Holi
जानिए होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने के 4 आसान और घरेलु तरीके, मिनटों में निकल जाएगा रंग
होली स्पेशल जानिए होली के जिद्दी रंग को छुड़ाने के 4 आसान और घरेलु तरीके, मिनटों में निकल जाएगा रंग

 डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। होली के त्यौहार पर रंगों से खेलना किसे नहीं पसंद होता, और होली के दिन कौन ही किसी को रंग लगाने में पिछे रहता हैं। लेकिन, दिक्कत तो रंग लगने के बाद शुरू होती है, जब रंग छुड़ाने का टाइम आता है। कई बार लोगो को पता नहीं होता कि शरीर पर लगे रंग को आसानी से कैसे छुड़ाना है। ऐसे में वे अपने शरीर को बहुत ज्यादा रगड़ देते है, जिससे पुरे शरीर में रेड रैशेज हो जाते हैं। इसी कारण बहुत सारे लोग मन होते हुए भी अपने घरों से बाहर नहीं निकलते। आज हम आपको रंग छुड़ाने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप इस बार होली का त्यौहार रंगों से बिना डरे खेल सकेगें।

sarson ke tel ke fayde, सरसों के तेल में खाना बनाने के हैं ढेरों फायदे,  कैंसर और हार्ट की बीमारियों से बचें रहेंगे - lifestyle health benefits of  cooking in mustard oil

सरसों का तेल पुरे शरीर में लगाएं

जब भी रंग खेलने के लिए निकले उससे पहले अपने बालो, चेहरे, हाथो और बाकी शरीर पर सरसों का तेल अच्छे से लगा लें। सरसों के तेल का फायदा यह हैं कि रंग आपके शरीर पर ज्यादा चिपकेगा नहीं, और नहाते समय बिना दर्द पहुंचे रंग जल्दी छुट जाएगा। 

नारियल तेल के फायदे और नुकसान - Nariyal tel ke fayde aur nuksan

ऑयल पेंट को छुड़ान

रंगों से खेलते समय कई बार लोग मजाक-मजाक में ऑयल पेंट लगा देते है। फिर उसे छुड़ाने के लिए आप अपनी पुरे शरीर को रगड़कर लाल कर देते हैं। इसे छुड़ाने के लिये होली खेलने से पहले ही चेहरे पर सरसों या नारीयल तेल लगा लीजिए और दोनो हाथों से हल्के से इसे पोछ दीजिए। फिर नहाते समय गुनगुने पानी से नहा लीजिए, रंग काफी आसानी से उतर जाएगा। 

Besan Face Pack: इंस्टेंट ग्लो के लिए इस्तेमाल करें बेसन का फेस पैक, जानें  इसके कई फायदे - Know about the beauty benefits of besan face pack

 बालों का रंग छुड़ाना

होली के दिन रंगों से खेलने मे सबसे ज्यादा नुकसान बालो का होता है, क्योकि अगर बालो मे रंग लग जाए तो काफी मुश्किल से उतरता है। इसके लिए दही और बेसन का पेस्ट बनाकर बालों मे लगा लीजिए और करीब आधे घंटे तक लगा रहने दीजिए, फिर बाल अच्छे से धो लीजिए। इससे बालो का रंग काफी आसानी से उतर जाएगा। 

मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान | Be Beautiful India

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी रंग छुड़ाने मे काफी मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी को दो-तीन घंटे पहले भिगोकर रख दीजिए, फिर जब आप रंग खेल के आ जाए तब उस पेस्ट को अपने पुरे शरीर पर लेप की तरह लगा ले और सूखने का इंतेजार करें।  जब मिट्टी सूख जाए तो नहा ले, रंग आसानी से छूट जाएगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   7 March 2023 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story