इन 4 तेल से बच्चों की मालिश, मिलेंगे कई फायदे
डिजिटल डेस्क । बच्चे के जन्म से लेकर अगले कुछ महीनों तक हर मां की यह कोशिश होती है कि वो रोजाना अपने बेबी को मसाज दे ताकि उसका शारीरिक विकास अच्छी तरह हो सके। डॉक्टर्स की मानें तो मसाज से केवल शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है, लेकिन अक्सर पेरेंट्स इस बात पर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि वो किस तेल से बच्चे की मालिश करें? सालों से भारतीय घरों में तेल मालिश के लिए सरसों का तेल ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसके अलावा डॉक्टर्स ने कुछ तेल बताए हैं जो बेबी मसाज के लिए बेस्ट हैं।

नारियल का तेल भी बेबी मसाज के लिए अच्छा माना जाता है। ये आसानी से उपलब्ध भी होता है। इससे मसाज करने से बेबी की त्वचा स्किन इन्फेक्शन से बची रहती है। नारियल तेल को हल्का गर्म करके बेबी मसाज की जाए तो ये स्किन और बालों दोनों के लिए फायदेमंद है।

दूध और दूध से बनी चीजें, सभी बच्चों के लिए फायदेमंद बतायी जाती हैं। देसी घी से बेबी मसाज करने से शरीर को गर्मी मिलती है। अगर सर्दियों का समय है तो देसी घी से मालिश करना अच्छा माना जाता है।

घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं की बच्चों की मालिश सरसों के तेल से ही की जाए। इसके पीछे भी कुछ कारण हैं- इस तेल से मालिश करने से त्वचा संक्रमण से बचाव होता है। हड्डियां मजबूत बनती हैं, मौसमी इन्फेक्शन से भी लड़ने की ताकत मिलती है।

जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑइल ढेर सारे विटामिन और खनिज पदार्थों से युक्त होता है। इससे यदि बेबी मसाज की जाए तो यह त्वचा की असली रंगत को बनाए रखता है। अगर बेबी की हेयर ग्रोथ कम है, तो यह तेल उसकी हेयर मसाज के लिए बेस्ट है।

बादाम ढेर सारे पोषक तत्वों और विटामिन-ई से भरपूर होता है। इसके तेल से बेबी मसाज करने से बच्चों की त्वचा पर शाइन आती है, त्वचा सॉफ्ट रहती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
Created On :   29 Sept 2018 12:58 PM IST