रात को नहीं सुबह खाएं आइस्क्रीम, होंगे ये फायदे

Not at night, eat ice cream in the morning, and see the benefits
रात को नहीं सुबह खाएं आइस्क्रीम, होंगे ये फायदे
रात को नहीं सुबह खाएं आइस्क्रीम, होंगे ये फायदे

डिजिटल डेस्क,भोपाल। आइस्क्रीम सभी को पसंद होती है। किया बच्चे, क्या बूढ़े आइस्क्रीम को कोई भी ना नहीं कहता। किसी भी वक्त आइस्क्रीम के लिए हामी भर लेते हैं। अक्सर ही लोग आइस्क्रीम को डिनर के बाद डेजर्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह आइस्क्रीम खाने से कई फायदे होते हैं। आज हम आपको सुबह-सुबह आइस्क्रीम खाने के फायदे होते हैं।  
स्ट्रेस कम करे

एक रिसर्च में पाया गया है कि सुबह उठकर आइसक्रीम खाने से स्ट्रेस कम होता है। रिसर्च में दो लोगों पर की गई। जिसमें एक ऐसे शख्स के दिमाग की सक्रियता की तुलना की जिसे तुरंत सुबह उठने के बाद आइस्क्रीम दी गई। 

वहीं दूसरे ऐसे शख्स के दिमाग की गतिविधियों को भी देखा गया जिसे सुबह नाश्ते में आइस्क्रीम नहीं दी गई। रिसर्च में पाया गया कि जिस व्यक्ति को सुबह आइस्क्रीम दी गई थी उसकी सक्रियता बेहतर थी।

प्रोटीन से भरपूर है आइस्क्रीम

आइस्क्रीम भी  प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। आइस्क्रीम में विटामिन A, B-2 और B-12 खूब पाए जाते हैं। विटामिन A, स्किन, बॉन्स, रोगप्रतिरोधक क्षमता के लिए बेस्ट होता है। विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

ध्यान रहे-विटामिन A की एक संतुलित मात्रा शरीर में जानी चाहिए, क्योंकि ये शरीर में एकत्र होता रहता है अगर हमारे शरीर में विटामिन A की अधिक मात्रा ऊतकों को आक्सीराइज्ड करती है और अधिक उम्र कारण बनती है व्यक्ति अपनी उम्र से अधिक दिखने लगता है।

कैल्शियम की कमी को पूरा करे

आइस्क्रीम खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है। कैल्शियम केवल हड्डियों के लिए नहीं होता है बल्कि ये मोटापा भी घटाता है।

Created On :   25 Aug 2017 4:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story