दिल की बीमारी को रोकने में कारगर है मूंगफली, जानिए इसके फायदे

Peanut is useful in  preventing heart disease, know benefits
दिल की बीमारी को रोकने में कारगर है मूंगफली, जानिए इसके फायदे
दिल की बीमारी को रोकने में कारगर है मूंगफली, जानिए इसके फायदे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में धूप लेना और घूमना सभी को पसंद होता है। इस मौसम में सबसे लो​कप्रिय टाइम पास मूंगफली भी सभी को पसंद आती है। अपने दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर मूंगफली खाने का अपना ही मजा है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक गुणों के ​कारण इसे छोटा और सस्ता बादाम भी कहा जाता है। लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह कितनी फायदेमंद है यह बहुत कम लोग ही जानते हैं, आइए हम जानते हैं मूंगफली से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में...

सेहत का खजाना 
मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा हुआ होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो कि शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा इसमें कैलोरी, विटामिन बी, ई तथा के, आयरन, फोलेट, कैल्शियम, नियासिन और जिंक पाया जाता है। मात्र 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत से भी अधिक होती है, जबकि मीट, मछली और अंडों में यह 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होती। मूंगफली में नुट्रिएंट, मिनरल, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन जैसे पदार्थ पाए जाते हैं। 

खत्म होगी कब्ज की समस्या
यदि आपको पेट से जुड़ समस्या है तो मूंगफली खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती हैत्। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को बेहतर रखने में भी मददगार है। 

हड्डियां मजबूत
इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, ऐसे में इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा  गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है।

बीमारियों का खतरा कम
मूंगफली खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार दिल की बीमारियों की रोकथाम में मूंगफली का सेवन प्रभावी हो सकता है। इसके लिए कम आय वाले 70 हजार अमेरिकी और 1.3 लाख शंघाई नागरिकों की जांच की गई। शोध में पाया गया कि मूंगफली खाने वाले लोग दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।  

एंटी-ऑक्सीडेंट
मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होती। वहीं बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैं। यही नहीं ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है।  

Created On :   5 Jan 2019 5:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story