ये हैं दुनिया के 5 बेस्ट Honeymoon Places, आप कहां जाएंगे?

ये हैं दुनिया के 5 बेस्ट Honeymoon Places, आप कहां जाएंगे?

डिजिटल डेस्क। हिंदू संस्कृति में देव उठनी ग्यारस के बाद शादियों का दौर शुरू होता है। इन दिनों में ढेरों जोड़े नए बंधन में बंधते हैं। इन दिनों में मिलने वाली छुट्टियों की वजह भी कई अन्य धर्म के लोग भी शादी की डेट इन्हीं दिनों में ही निकाल लेते हैं। आमतौर पर जब भी शादी की बात होती है तो हम सबसे ज्यादा शादी की तैयारियों को लेकर परेशान होते हैं। सबसे ज्यादा चिंता इसी बात की रहती है कि शादी अच्छे से हो जाए। शादी की तैयारियों में तो आपकी फैमिली और फ्रेंड्स हेल्प कर देते हैं, लेकिन जब बात Honeymoon की आती है, तो फिर आप शर्म के कारण किसी से पूछ नहीं पाते। जिन लोगों की नई-नई शादी होती है तो उन्हें फिर टेंशन होती है कि Honeymoon के लिए कहां जाया जाए और फिर दिन-रात इंटरनेट पर सर्च करने के बाद आप ऐसी जगह चले जाते हैं, जहां आपका मूड खराब होने लगता है। इन सब परेशानियों से आज हम दुनिया की उन 5 जगहों के बारे में बताएंगे, जो Honeymoon के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।

                        

पेरिस

पेरिस घूमना हर किसी का सपना होता है। कुछ लोग इसे सच कर लेते हैं औऱ कुछ लोग बस सोचते ही रह जाते हैं। लेकिन अगर आपकी शादी हो गई हो तो पेरिस आपके Honeymoon को यादगार बना देगा। ये अपने आप में सबसे खूबसूरत और सुंदर शहर है। इसके साथ ही ये काफी रोमांटिक सिटी भी है। यहां आकर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूली मैरिड कपल के लिए पेरिस सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।

                         

मेक्सिको 

मेक्सिको न सिर्फ आपके Honeymoon के लिए बेस्ट जगह हो सकती है बल्कि ये टूरिस्ट के लिए भी काफी पसंदीदा जगह है। यहां पर कई सारी ऐसी जगहें हैं, जहां पर जाकर आप न सिर्फ अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं, बल्कि यहां की खूबसूरती देखकर आप खुद भी काफी स्पेशल फील करेंगे। यहां के बीच पर जाकर आप रिलेक्स भी हो सकते हैं।

                         

इटली

रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जाता है कि इटली में सबसे ज्यादा लोग Honeymoon बनाने के लिए आते हैं। आप इस दावे को सच भी मान लेंगे जब आप खुद इटली जाएंगे। इटली बहुत ज्यादा रोमांटिक जगह है, इसलिए न्यू कपल Honeymoon बनाने के लिए यहां आते हैं। यहां का डिलीशियस  फूड और ब्यूटीफुल चर्च आपके Honeymoon को यादगार बना देंगी। यहां पर वेनिस, रोम, फ्लोरेंस और कोमो लेक बहुत फेमस है।

                       

ग्रीस 

ग्रीस में जाकर यदि आप अपना Honeymoon बना रहे हैं, तो आप दुनिया के खुशकिस्मत लोगों में से एक है। ये जगह इतनी सुंदर है कि एक बार आने के बाद यहां से जाने का आपका मन ही नहीं करेगा। यहां के Mykonos और Santorini Islands काफी फेमस हैं। अगर आप ग्रीस Honeymoon बनाने गए हों, तो रेड बीच और पैलेस ऑफ नोनोस जरुर जाएं। इन दोनों जगहों पर घूमे बिना आपका Honeymoon अधूरा है।

                       

हवाई

अगर आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर एन्जॉय करना पसंद करते हैं, तो हवाई जरूर जाएं। ये जगह अपने बीच के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के बीच पर रात में मूनलाइट के साथ कैंडल डिनर करके आप रोमांटिक हो जाएंगे और अपने Honeymoon को कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां का नपाली कोस्ट सनराइज और सनसेट के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां पर वाएकिकी, पापोहाकू और हूलोपोए बीच न्यू कपल के लिए सबसे पसंदीदा जगह है।

Created On :   6 Jan 2018 2:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story