फैशन के मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं ये शहर

These cities of the world are famous for their fashion trends
फैशन के मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं ये शहर
फैशन के मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं ये शहर

डिजिटल डेस्क। अगर आपको लगता है फैशन के मामले में पेरिस और न्यूयॉर्क ही सबसे आगे है तो आप गलत सोच रहे है। यहां दुनिया के सबसे बड़े फैशन शोज होते है, लेकिन आपको बता दे कि दुनिया में ऐसे कई शहर है जहां हर आम इंसान किसी मॉडल की तरह ड्रेस्ड होता है। इन शहरों में सड़क पर चल रहा कोई भी आम इंसान आम नहीं लगता है। इनका फैशन सेंस इतना जबरदस्त होता है कि ये लोग किसी सेलेब्रिटी की तरह ही नजर आते है। अगर आप घूमने-फिरने के साथ फैशन के भी शौकीन हैं और आप वर्ल्ड फैशन ट्रैंड में गहरी दिलचस्पी रखते हैं, तो आपको दुनिया के ऐसे देशों में घूमना चाहिए, जहां पर आपको वर्ल्ड फैशन ट्रैंड देखने को मिले। आइए, हम आपको ले चलते हैं। 

नैरोबी

आप ने बिलकुल ठीक पढ़ा और सुना है। कैन्‍या की राजधानी नैरोबी का फैशन वर्ल्‍ड में बोलबाला है। दुनिया के सबसे बेहतरीन फैशन डिजाइनर आपको नैरोबी में ही मिलेंगे। यहां का स्‍ट्रीट फैशन और क्रियेटिव फैशन लोगों को आकर्षित करता है। यहां पर एनुअल नैरोबी फैशन मार्केट भी लगती है। 

मिलान

फैशन के मामले में भले पैरिस सबसे मशूहर शहर हो पर एक शहर ऐसा भी है जहां के लोगों में ही नहीं उस शहर में भी फैशन बसता है। ये शहर है मिलान। दुनिया के सबसे खूबसूरत और फैशनेबल शहर मिलान में फैशन दिन के नहीं घंटो के हिसाब से बदलता है। यहां फैशन की पाठशाला भी चलती है। 

टोक्‍यो 

जापान की राजधानी टोक्‍यो दुनिया की सबसे फैशनेबल राजधानी मानी जाती है। टोक्‍यो क्रॉप टॉप्‍स का बर्थ प्‍लेस कहा जाता है। यहां आपको फैशन की हर वो बारीकी नजर आएगी जो कहीं और नहीं दिखाई देगी। अगर आप फैशन के शौकीन हैं तो जनाब आपको टोक्‍यो जाने की जरूरत है। 

लंदन

फैशन के चाहने वालों के लिए लंदन जन्‍नत से कम नहीं है। फैशन यहां की लाइफलाइन है। पैरिस के बाद अगर कोई शहर है जहां फैशन पल भर में बदल जाता है तो वो लंदन है। लंदन की गलियों में आपको वो सब मिलेगा जो आप ढूंढना चाहते हैं। यहां जो भी आपके बगल से निकलेगा उसका फैशन सबसे हटके होगा। 

रोम

मिलान के बाद इटली की दूसरी फैशन कैपिटल रोम है। रोम को फैशन का हब कहा जाता है। यहां का फैशन पूरा वर्ल्‍ड फॉलो करता है। आपको रोम में कोई भी ऐसा नजर नहीं आएगा जो फैशन के ह‍िसाब से ना चलता हो। यहां हर कोई फैशन जानता है। रोम दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है पर अगर आपको फैशन सिटी देखने हैं तो रोम में आपको मजा आजाएगा। 

Created On :   1 July 2018 4:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story