ये कंपनी दे रही महिलाओं को पीरियड्स के पहले दिन छुट्टी

This company is giving women holiday on the first day of the period
ये कंपनी दे रही महिलाओं को पीरियड्स के पहले दिन छुट्टी
ये कंपनी दे रही महिलाओं को पीरियड्स के पहले दिन छुट्टी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। लड़कियों और महिलाओं को महीने के उन मुश्किल दिनों (पीरियड) में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं वर्किंग वुमेन्स के लिए ये दिन और भी भारी हो जाते हैं। पीरियड्स के साथ-साथ काम का बोझ मुश्किलों को बढ़ा देता है।

वर्किंग वुमेन्स की इन्हीं समस्याओं को समझते हुए मुंबई की एक कंपनी ने नई पहल की है, जिसमें फिमेल वर्कर्स को पीरियड के पहले दिन छुट्टी दी जाएगी। मुंबई की एक डिजिटल मीडिया कंपनी ने अपनी फिमेल वर्कर्स के लिए एक नई पॉलिसी शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को पीरियड के पहले दिन छुट्टी ले सकती हैं और उनसे किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की जाएगी। कल्चर मशीन नाम की कंपनी ने महिलाओं के लिए 'फर्स्ट डे ऑफ लीव' पॉलिसी की शुरुआत की है। इस कंपनी में 75 से अधिक महिलाएं काम करती हैं।

इसके अलावा कंपनी ने एक ऑनलाइन कैंपेन की शुरुआत भी की है, जिसके माध्यम से कंपनी ने सरकार से इस तरह की पॉलिसी को पूरे देश में लागू करने की अपील की है। पिछले हफ्ते कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें कंपनी की फिमेल वर्कर्स पीरियड के बारे में खुलकर बात करते दिखाया गया है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कंपनी ने 'फर्स्ट डे ऑफ लीव' पॉलिसी को इसी महीने से शुरू कर दिया है।

Created On :   11 July 2017 11:01 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story