इस वेकेशन अपनी राशि के मुताबिक बनाएं घूमने का प्लान

this season plan your vacation trip according to your zodiac sign
इस वेकेशन अपनी राशि के मुताबिक बनाएं घूमने का प्लान
इस वेकेशन अपनी राशि के मुताबिक बनाएं घूमने का प्लान

डिजिटल डेस्क। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है और लगभग सभी ने अपने इस फेस्टिव वेकेशन की लंबी प्लानिंग कर ही ली होगी। स्कूल में बच्चों की छुट्टियों के बाद पूरी फैमिली कहीं बाहर घूमने के लिए जरूर जाने वाली होगी। ये टाइम होता भी कुछ ऐसा है। बच्चों के हॉलीडेज, क्रिसमस और न्यू ईयर इन सब के बीच फैमली आउटिंग हो जाए तो लाइफ का मजा दोगुना हो जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फ्रेंड्स के साथ या अकेले ही इन छुट्टियों का मजा लेने वाले होंगे। ऐसे में कंफ्यूजन ये रहता है कि कहां घूमने जाएं। खासतौर जब अकेले जाना हो, अगर आप इसी कंफ्यूजन के चलते अपना ट्रिप प्लान नहीं कर पाए हैं, तो हम आपकी मुश्किल आसान बना देते हैं। इस बार अफने फ्रेंड्स के मुताबिक या खुद की फेवरेट डेस्टिनेशन को छोड़ दें और एक नए तरीके से अपना डेस्टीनेशन चूज करें। आप इस बार अपनी राशि (जोडिएक साइन) के मुताबिक अपना ट्रेवल डेस्टिनेशन चूज करें। इस नए तरीके से आप कोई ऐसा जगह घूम आएंगे जो आपने कभी सोची नहीं होगी। इससे आप नई जगह को एक्सप्लोर भी कर पाएंगे, तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी जगह जो आपको राशि के मुताबिक घूमना चाहिए।

 

                        

मेष, सिंह और धनु

 

                           

अगर आपकी राशि मेष यानी एरिज, सिंह यानी लिओ और धनु यानी सैजिटेरियस है तो आप आग तत्व वाली राशियों के स्वामी हैं। इस राशि के लोग ऊर्जावान, जीवंत, मजेदार और आशावादी होते हैं। ऐसे लोगों के लिए अडवेंचरस टूर बेहतर होता है। इसमें सफारी से बेहतर क्या होगा, जिसमें समुद्र तट, रेस्तरां और रोमांच सब मिला-जुला हो। तो इनके लिए दक्षिण अफ्रीका बेस्ट चॉइस है। भारत में गोवा या अंजमान निकोबार जा सकते हैं।

वृषभ, कन्या और मकर

                                     

अगर आपकी राशि वृषभ यानी टॉरस, कन्या यानी वर्गो और मकर यानी कैपरिकॉन है तो आपकी राशि पृथ्वी तत्व वाली राशि है। पृथ्वी तत्व होने की वजह से इस राशि वाले व्यावहारिक, संगठित, कुशल, महत्वाकांक्षी और उत्सुक होते हैं। इनके लिए कैलिफॉर्निया की नापा घाटी और अमेरिका घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। भारत में आपको केरल जाना चाहिए। 

मिथुन, तुला और कुंभ

                                    

अगर आपकी राशि मिथुन यानी जेमिनी, तुला यानी लिब्रा और कुंभ यानी अक्वेरियस है तो आप वायु तत्व के स्वामी हैं। इस राशि वाले लोग अक्सर साहसिक, मिलनसार, स्वतंत्र, उत्सुक, अन्वेषक और खुले दिमाग वाले होते हैं इसलिए इनके लिए कनाडा की वादियों में सैर-सपाटा करना ठीक रहेगा। भारत में आप पहाड़ो पर जा सकते हैं, लेकिन मौसम खराब हो तो संभल कर ही जाएं। वैसे भारत में आपके लिए सिक्कम सबसे अच्छा रहेगा।

कर्क, वृश्चिक और मीन

                                 

अगर आपकी राशि कर्क यानी कैंसर, वृश्चिक यानी स्कॉर्पियो और मीन यानी पाइसेज है तो आपकी राशि जल तत्व वाली राशि है। इन राशियों के सामान्य गुण हैं सहज, संवेदनशील, तीव्र, भावनात्मक और पोषण। परिवार के साथ छुट्टियां मनाना या करीबी दोस्तों के साथ वीकेंड गेटवे इन राशि वालों के लिए आदर्श होता है। ऐसे लोगों के घूमने के लिए फ्रांस अच्छी जगह है। भारत में आप चाहें तो गुजरात और राजस्थान जा सकते हैं। 
 

Created On :   19 Dec 2017 8:22 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story