बिहारी प्रवासियों को लेकर हिसार से कटिहार के लिए ट्रेन रवाना

Train from Hisar to Katihar leaving for Bihari migrants
बिहारी प्रवासियों को लेकर हिसार से कटिहार के लिए ट्रेन रवाना
बिहारी प्रवासियों को लेकर हिसार से कटिहार के लिए ट्रेन रवाना

चंडीगढ़, 6 मई (आईएएनएस)। हरियाणा में कृषि कार्य से जुड़े लगभग 1,200 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक विशेष ट्रेन बुधवार को हिसार से बिहार के कटिहार के लिए रवाना हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कटिहार के लिए दो और विशेष ट्रेनें चलेंगी। प्रवासियों को उनके प्रदेश में छोड़ने के लिए सात मई को अंबाला से और आठ मई को रोहतक से ट्रेनें चलेंगी।

वहीं पंजाब के जालंधर से मंगलवार रात एक और श्रमिक ट्रेन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए 1,200 यात्रियों को लेकर रवाना होगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य ने प्रवासियों के यात्रा खर्च के लिए पहले चरण में 35 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

उन्होंने कहा, हमारे अधिकारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं, ताकि इन ट्रेनों की सुचारु आवाजाही हो सके।

इस संबंध में अमरिंदर सिंह ने चार मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था।

उन्होंने 6.44 लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस उनके प्रदेश भेजने के लिए अनुरोध किया था, जिन्होंने राज्य सरकार के विशेष रूप से बनाए गए पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

हरियाणा सरकार के एक बयान में कहा गया है कि वह बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के प्रवासी कामगारों को विशेष श्रमिक गाड़ियों द्वारा मुफ्त में उनके गृह राज्यों में भेंजेगी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने रेलवे से कहा है कि उसे बिहार के 22,000 और उत्तर प्रदेश के 15,000 प्रवासियों को भेजने के लिए विशेष ट्रेनों की आवश्यकता है।

Created On :   6 May 2020 7:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story