अगर मानसून में घूमने जा रहे हैं हिमाचल, जरूर घूमें ये 5 जगह 

wanna travel Himachal pradesh in mosoon,know about these 5 places
अगर मानसून में घूमने जा रहे हैं हिमाचल, जरूर घूमें ये 5 जगह 
अगर मानसून में घूमने जा रहे हैं हिमाचल, जरूर घूमें ये 5 जगह 

डिजिटल डेस्क । हिमाचल वादियों और प्राकृतिक बहारों का प्रदेश, जहाँ आपको लगता है की बस यहाँ की सुंदरता को देखते रहें। अगर आप हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं तो हम आपको वहां की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जो बारिश के मौसम में और भी सुन्दर और मजेदार हो जाती हैं।    

आइए जानते है:

नारकंडा

ये जगह 2,708 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिवालिक की पहाड़ियों में बसी ये जगह आपके और आपके साथी के  लिए एक अद्भुत अनुभूति हो सकती है। हिमांचल प्रदेश के नारकंडा का नजारा आपका मन मोह लेगा। ये जगह बादलों से ढंकी घाटियों के लिए मशहूर है। 

शोघी

देवदार और बलूत के पेड़ों से सजा है शोघी। ये अपने खूबसूरती और वादियों के कारण मशहूर है। मॉनसून में ये जगह बेहद खुशनुमा हो जाती है। इस जगह से आधे घंटे दूर चैडविक फाल्स है, ये एक देखने लायक जगह है यहाँ आपका मन खुश हो जाएगा। 

मशोबरा 

इस जगह की तारीफ आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते इसे तो बस महसूस किया जा सकता है, यहाँ के ऊँचे - ऊँचे पेड़ पहाड़ और वादियां तो बस देखते ही बनती है। यहाँ से वापस जाने का मन नहीं करेगा आपका। यहाँ स्थित मशोबरा रिजर्व फारेस्ट काफी मशहूर है। 

बिलासपुर 

मानसून के सीजन में अगर आप एडवेंचर करने की दरकार रखते है लेकिन हिमाचल में आपको पता नहीं है की कहां जाया जाये तो आप बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट का रुख कर सकते है। यहाँ की गोविन्द सागर झील मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाती है और इसके आस पास की हरियाली चार चाँद लगा देती है। झील के अलावा आपको यहाँ दूसरे भी कई नज़ारे देखने को मिलेंगे ।

मतियाना

ये गांव शिमला से लगभग 45 किमी की दुरी पर स्थित है ये जगह यहाँ के सेब के बाग फूलों के बगीचों और शिव मंदिर के लिए जाना जाता है। गांव की सबसे ऊँची जगह से आपको घुमावदार भारत-तिब्बत की सड़क और घाटी का मनोरम दृश्य दिखाई पड़ेगा। मानसून में यहाँ की खूबसूरती बहुत बढ़ जाती है। 

Created On :   13 July 2018 3:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story