इस साल ईद पर पहनना चाहती हैं कुछ ट्रेंडी तो, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स है आपके लिए परफेक्ट

Want to wear something trendy on Eid this year, the looks of these actresses are perfect for you
इस साल ईद पर पहनना चाहती हैं कुछ ट्रेंडी तो, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स है आपके लिए परफेक्ट
ईद स्पेशल इस साल ईद पर पहनना चाहती हैं कुछ ट्रेंडी तो, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स है आपके लिए परफेक्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 23 मार्च से रमजान का महीना शुरु हो चुका है। रमजान का महीना मुस्लिम धर्म के लिए बेहद खास होता है। इस माह सभी मुस्लिम धर्म के लोग पुरे महीने भर रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस खास पर्व पर सभी लोग एक-दुसरे से मिलते-जुलते है, खुशियां मनाते हैं एवं साथ मिलकर रोजा खोलते हैं। वहीं रमजान में बजारों की रौनक भी देखने वाली होती है। सहरी और इफ्तार पार्टी के लिए खाने के सामान खरीदने के साथ-साथ आपने ईद के लिए नए कपड़ों की शॉपिंग करनी भी शुरू कर दिया होगा। अगर आप भी इस साल ईद पर कुछ ट्रेंडी पहनना चाहती हैं तो आप इन एक्ट्रेसेस के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

कैप आउटफिट
अगर आप ईद के लिए कुछ सिंपल लुक चाहती हैं तो सारा अली खान के ये कैप आउटफिट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। सिंपल लुक पाने के लिए फ्रेश रंगों को अपने लिए चुने। गुलाबी या फिर नारंगी रंग का आउटफिट भी इस त्योहार के लिए परफेक्ट रहेगा। वहीं साथ में मैचिंग की चूड़ियों के साथ इसे पेयर करें।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri)

गोल्डन लहंगा
आजकल गोल्डन रंग के आउटफिट भी काफी ट्रेंड में हैं। आप चाहें तो ईद के अवसर पर आलिया भट्ट की तरह गोल्डन लहंगा आउटफिट को केरी कर सकती हैं। अगर लहंगा नहीं पहनना चाहतीं, तो फिर गोल्डन रंग का सूट सेट भी अच्छा लगेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ami Patel (@stylebyami)

पिंक साड़ी
अगर आप ईद पर साड़ी पहनने का सोच रही है तो आप जाह्नवी कपूर की पिंक साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती है। आप पर लाइट कलर की साड़ी बेहद ही प्यारी लगेगी। इसके साथ आप कंगन को भी पेयर कर सकती हैं। अगर आप अपने बालों को खुला रखेगीं तो आप काभी स्टाइलिश लग सकती हैं। 

सफेद शरारा
अगर आप ईद के लिए कुछ अलग और स्टाइलिश आउटफिट तलाश रही हैं तो आप कृति के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। कृति ने सफेद गोल्डन रंग का सरारा केरी किया हुआ जो देखने में बेहद ही स्टाइलिश लग रहा है। आप इसके साथ हेवी इयरिंग केरी कर सकती हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

ब्राइट ग्रीन साड़ी
अगर आप साड़ी में सहज मबसूस करती हैं तो आप कियारा की तरह साड़ी पहन सकती हैं। वहीं साड़ी के साथ किआरा ने स्लीक जूड़ा और बड़े झुमके पहनें, आप भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

पेपलम टॉप के साथ पहन सकती हैं शरारा
आज के समय में पेपलम टॉप वैसे भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप चाहें तो फैब्रिक लेकर पेपलम टॉप बनवाकर इसके साथ मैचिंग का शरारा पहन सकती हैं। ये देखने में बेहद क्लासी लगता है। आप शिल्पा की तरह अपने लुक को कंपलीट कर सकती हैं। 

Created On :   15 April 2023 12:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story