शादी पार्टी में सबसे हटके लगने के लिए पहने सफेद साड़ी, इन एक्ट्रेसेस के लुक से ले टिप्स

Wear white saree in this way to look unique in wedding party
शादी पार्टी में सबसे हटके लगने के लिए पहने सफेद साड़ी, इन एक्ट्रेसेस के लुक से ले टिप्स
शादी पार्टी आउटफिट शादी पार्टी में सबसे हटके लगने के लिए पहने सफेद साड़ी, इन एक्ट्रेसेस के लुक से ले टिप्स

डिजिटल डेल्स नई दिल्ली। शादियों का सीजन आ गया है आपको भी कई शादी पार्टियों में शामिल होना होगा। अगर आप उलझन में है कि ऐसा क्या पहना जाए जो आपको पार्टी में सबसे हटके और स्टाइलिश लुक दे। जो पार्टी में सभी का ध्यान आप की तरफ खींच ले। इस साल सफेद कलर काफी ट्रेंड में हैं।  फिल्म और टीवी की कई मशहुर और फैशन आइकोन ने सफेद रंग की साड़ियों में खूबसूरत अंदाज दिखाया। अगर आप किसी शादी पार्टी या किसी खास मौके पर तैयार होना चाहती हैं तो आप इन एक्ट्रेसेस के लुक से टिप्स ले सकती हैं। जिसमे आप भीड़ में सबसे अलग दिखेंगी।

दीपिका पादुकोण
कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची दीपिका ने  सफेद रंग की ड्रामेटिक रफल डिजाइन की साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज और साथ में पर्ल नेकलेस को पहना था। हाई ड्रामा डिजाइन के पर्ल नेकलेस में दीपिका के इस लुक की विदेश में भी तारिफ हुई थी। अगर आप भी ऐसा लुक ट्राई करेंगी तो ये आपको बेहतर लुक देगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

कृति सेनन
फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के लिए कृति सेनन ने हाल ही में सफेद रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी। मैचिंग के धागों से की गई कढ़ाई वाली रफल साड़ी को कृति ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं गले में पर्ल का नेकलेस और ब्राइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ने सफेद रंग की चिकनकारी वर्क की साड़ी को अवॉर्ड नाइट के लिए चुना था। जिसके साथ फुल स्लीव और प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज को मैच किया गया था। वहीं साड़ी संग रकुल ने बालों में बन बनाया था।  न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक में रकुल काफी ग्रेसफुल दिख रही थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना खान
हिना खान का भी सफेद साड़ी में काफी खूबसूरत लुक दिखा था। जिसे उन्होंने फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया था। सेंटर पार्टेड बालों में लो बन के साथ हिना खान अबु जानी संदीप खोसला की रफल साड़ी में तैयार हुई थीं। इसमें वे बेहद स्टाइलिश लग रही थी। 

Created On :   27 Nov 2022 6:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story