Vacation Destinations: गर्मी की छुट्टियां बनाना चाहते हैं यादगार तो, परिवार के साथ यहां जाने का बनाएं प्लान, बच्चे खुशी से झूम उठेंगे

गर्मी की छुट्टियां बनाना चाहते हैं यादगार तो, परिवार के साथ यहां जाने का बनाएं प्लान, बच्चे खुशी से झूम उठेंगे
गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को ऐसी जगह ले जाना चाहिए जहां वे खुलकर मस्ती कर सकें। हम आपको ऐसी ही जगहों के बाहे में बताने वाले हैं जहां जा कर बच्चे खुशी से झूम उठेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां आ गई हैं और बच्चे भी छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं। स्कूल की छुट्टियां होते ही बच्चे वेकेशन पर जाने के लिए बहुत एक्साइटेड रहते हैं। कुछ लोग तो पूरे साल इस सोच में रहते हैं कि आखिर वेकेशन कहां बिताया जाए? हम ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जो मन को शांत कर सके और ठंडी भी हो। अगर आप भी ऐसी डेस्टिनेशन खोज रहे हैं तो चलिए जानते हैं आप गर्मियों की छुट्टियां कहां बिता सकते हैं?

मनाली

मनाली गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां ठंडा मौसम रहता है और बच्चे बर्फ के साथ खेल सकते हैं। सोलंग वैली में कई मजेदार एक्टिविटी होती हैं जो बच्चों को खूब पसंद आएंगी।

नैनीताल

नैनीताल एक शांत और सुंदर जगह है। यहां की नैनी झील में बोटिंग करना बच्चों के लिए बहुत मजेदार होता है। इसके अलावा यहां का चिड़ियाघर और मॉल रोड भी परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छा ऑप्शन है।

शिमला

शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां की ठंडी हवा और खूबसूरत नजारे बच्चों को बहुत पसंद आते हैं। कालका-शिमला टॉय ट्रेन की सवारी बच्चों का दिल खुश कर देगी।

ऊटी

ऊटी अपनी हरियाली और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। यहां का बोटैनिकल गार्डन और झील बच्चों के घूमने के लिए बहुत अच्छे हैं।

गोवा

गोवा सिर्फ दोस्तों के लिए नहीं बल्कि परिवार और बच्चों के लिए भी शानदार जगह है। यहां बच्चे खेल सकते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   15 April 2026 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story