Healthy Habits: क्या आप भी करते हैं हर वक्त थका-थका महसूस? ये आदतें अपनाते ही भाग जाएगा सारा आलस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बहुत से लोग आलसी महसूस करते हैं। काम करने का मन नहीं करता, शरीर भारी लगता है और बस फोन चलाने का दिल करता है। यह समस्या आम है लेकिन इसे बदला जा सकता है। एक्टिव बनना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी सी आदत बदलने की जरूरत है। जब आप छोटे-छोटे कदम से शुरुआत करते हैं, तब धीरे-धीरे आपकी एनर्जी बढ़ती है। एक्टिव लाइफ से मूड भी अच्छा रहता है और काम जल्दी होता है। अगर आप भी खुद को आलसी महसूस करते हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपनी लाइफ बेहतर बना सकते हैं।
यह भी पढ़े -ट्रेडिशनल, फॉर्मल या कैजुअल..हर लुक में परफेक्ट लगने के लिए रीक्रिएट करें मोस्ट हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र की स्टेटमेंट स्टाइल
1. छोटे कदम से शुरुआत करें
एक साथ सब बदलने की जरूरत नहीं है। रोज 5–10 मिनट का छोटा काम शुरू करें, जैसे हल्की वॉक या कमरा साफ करना।
2. रोज का रूटीन बनाएं
सुबह उठने और सोने का एक तय समय रखें। इससे शरीर धीरे-धीरे एक्टिव रहने लगता है।
3. फोन का उपयोग कम करें
ज्यादा फोन चलाने से आलस बढ़ता है। स्क्रीन टाइम कम करें और समय का सही उपयोग करें।
4. रोज थोड़ी एक्सरसाइज करें
हल्की एक्सरसाइज या योग करने से शरीर में ऊर्जा आती है और मन भी अच्छा रहता है।
यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर दिखना चाहती हैं चांद का टुकड़ा, तो करें सिंपल आई मेकअप, देखें आंखों को अट्रैक्टिव बनाने वाले बेहतरीन आइडियाज
5. हेल्दी खाना खाएं
जंक फूड कम करें और पौष्टिक खाना खाएं। अच्छा खाना शरीर को एक्टिव बनाता है।
6. पूरी नींद लें
7–8 घंटे की नींद जरूरी है। अच्छी नींद से शरीर ताजा महसूस करता है।
7. खुद को मोटिवेट करें
छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करें। इससे सेल्फकॉन्फिडेंस और एनर्जी बढ़ती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   9 April 2026 4:30 PM IST













