Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में करें खास चीजों का दान, पितृ भी हो जाएंगे प्रसन्न, देंगे आपको आशीर्वाद

पितृ पक्ष में करें खास चीजों का दान, पितृ भी हो जाएंगे प्रसन्न, देंगे आपको आशीर्वाद
  • आज से पितृ पक्ष शुरू हो गए हैं
  • पितृ पक्ष में पितर आते हैं धरती पर अपनों को आशीर्वाद देने
  • इन खास चीजों का करें दान, पितर हो जाएंगे खुश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष इस साल 7 सितंबर से शुरू हुए हैं और इनका समापन 21 सितंबर को होगा। धार्मिक मान्याताओं के मुताबिक, पितृ पक्ष में दान का बहुत महत्व होता है। इससे पितर बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के इन 15 दिनों में अपने पितृों के नाम का दान करना जरूरी होता है। साथ ही आपको वो चीजें दान करनी चाहिए जिससे महापुण्य की प्राप्ति हो। लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि दान करना क्या है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनको दान स्वरूप में देना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

चावल और गेहूं

पितृ पक्ष में चावल और गेहूं का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे दान करने वाले को शुभ फल मिलता होता है। साथ ही पितृों का आशीर्वाद भी मिलता है।

काला तिल

श्राद्ध प्रक्रिया में काले तिलों को जरूर शामिल करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, तिल का दान करने से जातक का जीवन सुखमयी हो जाता है। उसके जीवन से सारे संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही तिल आपकी कुंडली के ग्रहों के बुरे असर को भी कम करता है।

भूमि दान

मान्याताओं के अनुसार, भूमि दान को महादान कहा गया है। पितृ पक्ष में गरीब लोगों को भूमि का दान करने से इंसान को कई पापों से छुटकारा मिल सकता है। इससे पितर भी बहुत ही ज्यादा खुश हो जाते हैं।

गौदान

सनातन धर्म में गौदान को सर्वश्रेष्ठ दान माना गया है। गौ दान करने से जातक को सुख-समृद्धि मिलती है। साथ ही पितृों को भगवान विष्णु के चरणों में स्थान मिलता है।

गुड़

इन सब चीजों के अलावा आप गुड़ का दान भी कर सकते हैं। गुड़ का दान करने से आपके परिवार के लोगों के बीच मिठास आती है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   7 Sept 2025 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story