गणेश उत्सव स्पेशल: गणेश उत्सव के दौरान करें भारत के इन प्राचीन और प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के दर्शन

गणेश उत्सव के दौरान करें भारत के इन प्राचीन और प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के दर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में गणेशोत्सव का शुभांरभ हो गया है। भारत के कौने – कौने में लोग बप्पा के जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। हर तरफ जश्न का माहौल है। बता दें कि इस उत्सव में भक्त अपने प्रिय आराध्य गणपति की 10 दिनों तक खूब खातिरदारी करते है और अंनत चतुर्दशी के दिन विघ्नहर्ता को विदा कर देते हैं। वहीं 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में लोग अपने प्रिय आराध्य गणपति की मुर्ति को घर में स्थापित करते हैं साथ ही इस दौरान कुछ लोग गणपति पंडालों और गणेश जी की कुछ प्रसिद्धा जगहों पर जा कर पूजा अर्चना भी करते हैं। इस दौरान देश में स्थित बप्पा के मंदिरों में दर्शन करने के लिए भीड़ लगी रहती है। अगर आप गणेश चतुर्थी के मौके पर कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो देश में स्थित बप्पा के प्रसिद्ध मदिंरों में दर्शन करने जा सकते है। तो आइए जानते हैं प्राचीन और प्रसिद्ध गणेश मदिंरों के बारे में-

सिद्धिविनायक मंदिर

भगवान गणेश का प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर है। इस मन्दिर को 1801 में बनाया गया था। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में एक बार जिसने बप्पा के दर्शन कर लिया वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता। सिद्धिविनायक मंदिर में दुनिया भर के लोग दर्शन करने आते है। बप्पा का आशीर्वाद लेने कई बड़े नेता, सेलिब्रिटीज और उद्योगपति यहां पर आते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर में उपस्थित गणेश भगवान को नवसाचा गणपति कहा जाता है।




खजराना गणेश मंदिर

मध्य प्रदेश अपनी खुबसूरती और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा ही यहां के खजराना गणेश पूरे देश में मशहूर हैं। यह मंदिर इंदौर के खजराना में स्थित है। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार यहां आने वाले श्रद्धालुओं की बप्पा सभी मनोकमानाएं पूरी करते हैं। ऐसा माना जाता हैं कि मन्नत पूरी होने का बाद भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। इसके साथ ही बप्पा को मोदक और लड्डू का भोग लगाते हैं। इस मंदिर में विघ्नहर्ता रिद्धी-सिद्धी के साथ विराजमान हैं।




रणथंभौर गणेश मंदिर

रणथंभौर गणेश मंदिर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है। इस मंदिर का इतिहास 100 साल पुराना बताया जाता है। इस मंदिर में भगवान गणेश के त्रिनेत्र स्वरुप में पूजा की जाती है। रणथंभौर गणेश मंदिर का निर्माण महाराजा हम्मीरदेव चौहान ने करवाया था। लेकिन भगवान गणेश की प्रतिमा स्वयंभू है।


डोडा गणेश मंदिर

दक्षिण भारत, मदिंरो की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप दक्षिण भारत में घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप बेंगलुरु के बासवनगुड़ी में स्थित डोडा गणपति मंदिर दर्शन करने जा सकते हैं। इस मदिंर में बप्पा की प्रतिमा तकरीबन 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी है। इस मदिंर को लेकर कई प्राचीन कहानियां हैं। इतिहासकारों की माने तो यह मंदिर अग्रेजों के भारत आने के बाद ही बना है।




डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   20 Sep 2023 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story