Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को क्या देंगे? अब तक नहीं सोचा? यहां हैं कुछ बेहतरीन और सस्ते गिफ्टिंग आइडियाज

- इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार
- अपनी बहनों को गिफ्ट देना न भूलें
- कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स देना रहेगा अच्छा ऑप्शन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। साथ ही, उनकी कलाई पर अपने विश्वाश का धागा बांधती हैं। इसके बाद भाई आम तौर पर अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं। रक्षाबंधन आने में बस कुछ दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में भाइयों ने अब तक तो सोच लिया होगा कि उन्हें रक्षाबंधन पर अपनी बहन को क्या देना है? लेकिन अगर आपने इसकी कोई प्लानिंग नहीं की है तो चिंता मत करिए। हम आपके लिए कुछ शानदार गिफ्ट ऑप्शन्स लेकर आए हैं। सबसे अच्छी बात है कि ये गिफ्ट्स ज्यादा महंगे भी नहीं हैं और आपको आसानी से मिल भी जाएंगे। तो चलिए कुछ ऑप्शन्स पर एक नजर डालते हैं।
कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स
कस्टमाइज्ड कप के ऊपर आप अपनी बहन की बचपन की फोटो या फिर अपने साथ की फोटो और उसके उपर best sister ever मैसेज प्रिंट करवा कर भी दे सकते हैं। जो अपके इमोसन को जाहिर करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। फोटो फ्रेम में अपनी बहन की क्यिूट और एस्थेटिक रेंडम फोटो या फिर आप आपने साथ की कोई यादगार मुमेंट को फोटोफ्रेम करवा कर दे सकते हैं। यह तोहफा आपकी बहन को काफी पसंद आएगा। साथ ही, इससे आप दानों का रिश्ता और भी स्ट्रांग होगा।
हैंडमेड गिफ्ट
आप अपनी सिस्टर को खुद से बनाए गए स्पेशल स्केच आर्ट तस्वीर या फिर एक प्यारा सा कार्ड जिसमे मैसेज या उनकी छोटी-छोटी बातें लिख कर गिफ्ट कर सकते हैं। जो काफी इमोशनल और हार्टटचिंग होगा।
स्टाइलिश पाउच या स्लिंग बैग
लड़कियों को स्टाइलिश बैगस या पाउच बहुत पसंद होते हैं। आप उनको मेकअप पाउच या ट्रेंडी स्लिंग बैग दे सकते हैं। ये बैग ऑनलाइन या ऑफलाइ भी मिल जाएगें।
ब्यूटी मेकअप किट
कई लड़कियों को मेकअप बहुत पसंद होता है। अगर आपकी बहन भी उन लोगों में से एक है तो उन्हें ब्यूटी मेकअपट किट देना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप उन्हें लिप बाम, नेल पॉलिश, फेस मास्क, काजल, परफ्यूम जैसे छोटे प्रोडक्टस गिफ्ट कर सकते हैं।
Created On :   30 July 2025 6:15 PM IST