क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 694 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, निफ्टी भी फिसला

क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 694 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, निफ्टी भी फिसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (05 मई 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 694.96 अंक यानी कि 1.13% प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,054.29 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी निफ्टी 186.80 अंक यानी कि 1.02% प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,069.00 के स्तर पर बंद हुआ।


आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 358.87 अंक यानी कि 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,390.38 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 89.00 अंक यानी कि 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,166.80 पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (04 मई 2023, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 555.95 अंकों यानी कि 0.91% की बढ़त के साथ 61,749.25 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 165.95 अंकों यानी कि 0.92% की बढ़त के साथ 18,255.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   5 May 2023 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story