100 Rupee Coin: RSS की 100वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का, जानें क्या है इसकी खासियत?

RSS की 100वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का, जानें क्या है इसकी खासियत?
आरएसएस की 100वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने विशेष डाक टिकट और 100 रुपए के सिक्के को जारी किया है। चलिए इस सिक्के की खासियत के बारे में जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एक विशेष तौर से आयोजन था। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने खास तरह से डिजाइंड किया गया डाक टिकट और 100 रुपए का खास स्मारक सिक्का जारी किया है। बता दें, साल 1925 में आरएसएस की स्थापना नागपुर में केशव बलीराम हेडगवेर की तरफ से की गई थी। उसको स्वयंसेवक-आधारित सामाजिक और सेवा के काों के लिए जाना जाता है।

इस संगठन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और सामाजिक सेवा जैसे कई क्षेत्रों में जरूरी योगदान दिया है। प्रकाशित डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी इन योगदानों का ही प्रतीक माना जा रहा है। साथ ही ये प्रतीक संगठन की सेवाओं को सम्मानित भी करते हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

इस खास अवसर पर पीएम मोदी का कहना है कि, इस डाक टिकट की जरूर महत्ता है। उन्होंने याद दिलाया था कि, साल 1963 में आरएसएस के स्वयंसेवक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए थे और राष्ट्रपभक्ति की धुन पर कदमताल किया था। पीएम मोदी ने ये भी बताया कि, ये डाक टिकट ुस ऐतिहासिक क्षण की स्मृति को दिखाता है। साथ ही इस डाक टिकट में संघ के उन स्वयंसेवकों की भी झलक देखने को मिलेगी जो देश की सेवा में तत्पर हैं और लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं।

सिक्के की क्या है खासियत?

पीएम मोदी ने सिक्के की खासियत बताते हुए कहा है कि, सिक्के की एक तरफ राष्ट्रीय चिह्न है और दूसरी तरफ सिंह के साथ वरद मुद्रा में भारत माता की छवि है। उनके सामने ही स्वयंसेवक समर्पण भाव से नमन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया है कि, ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर दिखाई दे रही है। सिक्के पर संघ का बोध वाक्य भी लिखा हुआ है। जो कि 'राष्ट्रीय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम' है।

पीएम मोदी ने क्या दिया खास संदेश?

पीएम मोदी ने खास संदेश देते हुए कहा है कि, संघ को मुख्य धारा में आने से रोकने की कोशिश की गई, गुरुजी को झूठे मामलों में जेल में भी भेजा गया लेकिन संघ ने कभी भी कटुता को नहीं अपनाया।

Created On :   1 Oct 2025 4:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story