मौसम अपडेट: देशभर के राज्यों में बढ़ रही ठंड, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लगातार ठंड बढ़ रही है। दिन पर दिन तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, दक्षिण भारत में गर्मी का दौर जारी है। देश के अलग-अलग राज्यों में अधिकतम तापमान 25 से 34 डिग्री तक दर्ज हो रहा है। रातों में ठंड दर्ज की जा रही है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। दक्षिण बारत में फिर से बारिश हो सकती है लेकिन आने वाले कुछ महीनों में किसी भी जगह पर बारिश होने की ज्यादा संभावना नहीं है। ऐसे में दिन में भले ही धूप का मजा लिया जा सके लेकिन सुबह और रात को कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर तक शीतलहर चलने की संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर की हवाओं वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन जारी है। दक्षिण बांग्लादेश और उसके पास के भी क्षेत्रों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके चलते ही देश के अधिकांश राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना है। जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड शामिल हैं। आने वाले चार-5 दिनों में भी पूर्वोत्तर भारत और उत्तर प्रदेश में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल में कोई भारी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़े -नवी मुंबई एयरपोर्ट से इंडिगो और अकासा एयर शुरू करेंगी उड़ान, दिल्ली-बेंगलुरु समेत जुड़ेंगे कई शहर
किन राज्यों में हो सकती है बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 से 18 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल और माहे में बारिश हो सकती है। देश के अधिकांश राज्यों में आने वाले तीन चार दिनों तक बारिश देखने को मिल सकती है। उन राज्यों में आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।
Created On :   15 Nov 2025 12:02 PM IST












