कोविड संक्रमण: महाराष्ट्र में कोविड से 2 मौतें, 87 नए मामले, नए वेरिएंट जेएन.1 से संक्रमण के 10 केस का पता चला

महाराष्ट्र में कोविड से 2 मौतें, 87 नए मामले,  नए वेरिएंट जेएन.1 से संक्रमण के 10 केस का पता चला
  • महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 से दो लोगों की मौत
  • मौतों से लोगों के मन में नई चिंताएं पैदा
  • बीते 24 घंटों में 87 नए मामले सामने आए
  • 10 लोगों में नए वेरिएंट जेएन.1 से संक्रमण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 से दो लोगों की मौत ने नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। बीते 24 घंटों में 87 नए मामले सामने आए, जबकि 10 लोगों में नए वेरिएंट जेएन.1 से संक्रमण का पता चला। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में ठाणे (5), पुणे (3), अकोला और सिंधदुर्ग (प्रत्येक में 1) में जेएन.1 मरीज हैं, जिनमें 8 पुरुष, 1 महिला और 9 साल का एक नाबालिग लड़का शामिल है। पुणे के एक मरीज ने हाल ही में अमेरिका की यात्रा की थी।

महाराष्ट्र में 1 जनवरी, 2023 से अब तक कोविड से 136 मौतें होना दर्ज किया गया है। इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के 71 प्रतिशत से अधिक, बहुसंख्यक (84 प्रतिशत) अन्‍य बीमारियों के साथ और बाकी बिना किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या के शामिल हैं। बुधवार को हुई दो मौतों में से एक मरीज पुणे से और दूसरा सांगली से था। इस समय राज्‍य में कोविड से मृत्युदर 1.81 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नए मामलों में से, सबसे अधिक 39 पुणे सर्कल से, इसके बाद मुंबई सर्कल (36), नागपुर और कोल्हापुर सर्कल (4 प्रत्येक) और लातूर व छत्रपति संभाजीनगर सर्कल (2 प्रत्येक) से रिपोर्ट की गई। साल 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से महाराष्ट्र में कुल 81,72,287 मामले और 148,566 मौतें दर्ज की गई हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Dec 2023 3:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story