अवैध बाल गृह: मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित एक बालगृह से 26 बच्चियां गायब

मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित एक बालगृह से 26 बच्चियां  गायब
  • 26 बच्चियां गायब होने से भोपाल में मचा हड़कंप
  • कई प्रदेशों की बच्चियां
  • अवैध रूप से संचालित था बालिकागृह

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक बाल गृह से 26 लड़कियां गायब हो गई। बच्चियां कहां गई, कोई भी इसकी जानकारी नहीं दे पा रहा है। बताया जा रहा है कि बाल गृह अवैध रूप से संचालित हो रहा था, जहां कई प्रदेशों की लड़कियां थी। इसकी जानकारी औचक निरीक्षण के दौरान पता चली। बच्चियों की उम्र 6 साल से 18 साल के बीच बताई जा रही है। इनमें से अधिकतर लड़कियों को हिंदू बताया जा रहा है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बाल गृह से कई बच्चियों के गायब होने से भोपाल में हड़कंप मच गया है। हालांकि पुलिस ने बच्चियों के गायब होने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

अमर उजाला के मुताबिक रजिस्टर में 68 लड़कियों के नाम दर्ज थे। गलत तरीके से संचालित बाल गृह में गुजरात, झारखंड, राजस्थान, के अलावा मध्यप्रदेश के सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट की बच्चियों को रखा गया था। मौके पर मात्र 41 बच्चियां ही मिली। बाल गृह से 26 बच्चियां गायब है। गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय बाल आयोग ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर लिखा- कल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तारासेवनिया में राज्य बाल आयोग अध्यक्ष व सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से एक मिशनरी द्वारा संचालित अवैध बाल गृह का निरीक्षण किया। यहाँ की संचालक NGO हाल तक सरकारी एजेन्सी की तरह चाइल्ड लाइन पार्ट्नर के रूप में कार्यरत रही है,एवं इसने सरकारी प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए जो बच्चे सड़कों से रेस्क्यू किए उनको बग़ैर सरकार को सूचना दिए बिना लाईसेंस चलाए जा रहे स्वयं के इस बाल गृह में गुपचुप ढंग से रख कर उनसे ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस करवाई जा रही हैं। 6 साल से 18 साल तक की 40 से ज़्यादा लड़कियों में अधिकांश हिंदू हैं। काफ़ी कठिनाई के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। दुर्भाग्य से मध्यप्रदेश के महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी ऐसी ही NGO’s से चाइल्ड हेल्पलाइन ठेके पर चलवाना चाहते हैं। मुख्य सचिव को पृथक से नोटिस जारी किया है।

शुरूआती खबरों के मुताबिक बच्चियों की संख्या 26 बताई जा रही है। इस आकंड़ें की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Created On :   6 Jan 2024 8:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story