नए साल पर मातम: झारखंड में न्यू ईयर पार्टी मनाकर घर लौट रहे 6 दोस्तों की कार पलटने से मौत,डिवाइडर से टकराकर पलटी थी कार

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के जमशेदपुर में एकअनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने के कारण 6 लोगों की मृत्यु हो गई। जमशेदपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के वक्त कार में आदित्यपुर के रहने वाले कुल 8 लोग सवार थे। 5 की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक की इलाज के दौरान मृत्यु हुई। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त नए साल के मौके पर पार्टी बनाकर लौट रहे थे। लौटते वक्त ही हादसा हुआ था।
जमशेदपुर प्रभारी पदाधिकारी अंजनी तिवारी ने मीडिया को बताया कि प्रात: 5:15 पर ये दुर्घटना हुई। गाड़ी में 8 लोग सवार थे। 5 की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग आदित्यपुर के रहने वाले हैं।
Created On :   1 Jan 2024 11:11 AM IST
Next Story














