Delhi Politics: AAP को फिर लगा झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक ने ज्वाइन की BJP

AAP को फिर लगा झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक ने ज्वाइन की BJP
दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई है। सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल की मौजूदगी में विकास टांक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़े -असम सीएम हिमंत सरमा का 'लेफ्ट-लिबरल' राजनीति पर निशाना, कहा- 'हर विकास परियोजना के विरोधी'

वाल्मीकि समाज से आते हैं विकास टांक

दिल्ली बीजेपी के चीफ हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वाल्मीकि समाज के एक बहुत प्रतिष्ठित नेता और सिविल लाइंस से तीन बार के पार्षद विकास टांक का बहुत बहुत स्वागत है। उन्होंने कहा, "आज बहुत प्रसन्नता है कि हमारे परिवार में पीएम नरेंद्र मोदी की जन नीतियों से प्रभावित होकर विकास आज भारतीय जनता पार्टी में सम्मलित हो रहे हैं। पीएम मोदी की नीतियों में किसी तरह का जाति और समुदाय का भेदभाव नहीं है।"

इसके आगे उन्होंने कहा, "दिल्ली नगर निगम का काम जब से भारतीय जनता पार्टी ने संभाला है, हमारे मेयर, हमारे जोन के चेयरमैन, हमारी अन्य कमेटियों के चेयरमैन और हमारे सभी पार्षद, नगर निगम के मूलभूत कामों में बहुत तेजी से प्रगति हो रही है। क्योंकि दिल्ली की सरकार के अंतर्गत ही नगर निगम आती है। रेखा गुप्ता की सरकार आने के बाद दिल्ली की नगर निगम को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया गया है।"

दिल्ली के कार्यों को लेकर की चर्चा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "दिल्ली में मोहल्ले की सड़कें और नालियों का काम सुचारू रूप से शुरू हुआ है। दिल्ली के पार्षद चाहे वो किसी भी दल के हों, उन्हें भी लगता है कि हमें भी विकास का मौका मिलना चाहिए। 2022 में नगर निगम आम आदमी पार्टी के पास थी तब से लेकर जब तक बीजेपी के मेयर नहीं बने, तब तक नगर निगम का काम रुका हुआ था। आम आदमी पार्टी का ध्यान कभी भी नगर निगम की तरफ नहीं गया। उनका ये प्रयास रहता था कि वो इस तरह की राजनीति करें कि ये काम हमने किया है। निगम पर आर्थिक रूप से दिल्ली सरकार का आशीर्वाद नहीं मिलता था।"

Created On :   15 July 2026 7:31 PM IST

Tags

Next Story