Aditya L1 Mission Update: पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकला आदित्‍य एल1, जानें कहां है स्पेसक्राफ्ट, इसरो ने दी जानकारी

पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकला आदित्‍य एल1, जानें कहां है स्पेसक्राफ्ट,  इसरो ने दी जानकारी
पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बाहर निकला आदित्‍य एल1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इसरो ने सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को लेकर शनिवार को बड़ी जानकारी दी। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि आदित्य एल-1 मिशन पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक निकलकर 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है। अब ये यान सन-अर्थ लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर आगे बढ़ रहा है। ये लगातार दूसरी बार है, जब इसरो का कोई अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर निकला हो। पहली बार ऐसा मंगल ऑर्बिटर मिशन के दौरान किया गया था। बता दें कि , आदित्य एल1 स्पेसक्राफ्ट को इसरो द्वारा दो सितंबर को लॉन्च किया गया था।

गौरतलब है कि इसी माह की शुरुआत में इसरो ने सूर्य को और नजदीक से जानने के लिए आदित्य एल1 मिशन को भेजा है। यह स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी और सूरज के एल1 प्वाइंट के करीब हैलो ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा। इस जगह से पृथ्वी की दूरी करीब 15 लाख किलोमीटर है।

Created On :   30 Sep 2023 4:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story