Ahmedabad Plane Crash: कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? अखिलेश यादव ने उठाए एडवांस टेक्नोलॉजी पर सवाल, बोले- बहुत चीजों का अनुमान पहले लगाया...

कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? अखिलेश यादव ने उठाए एडवांस टेक्नोलॉजी पर सवाल, बोले- बहुत चीजों का अनुमान पहले लगाया...
  • अहमदाबाद हादसे से देश स्तब्ध
  • अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
  • कहा- इतना बड़ा हादसा आखिर हुआ कैसे?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयानक प्लेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एडवांस टेक्नोलॉजी पर साल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि आज के समय में जब टेक्नोलाजी इतने आगे बढ़ गई है उनके बाद ऐसा हादसा कैसे हुआ। हम कई चीजों का अंदाजा पहले ही लगा सकते हैं इसके बावजूद हादसा हुआ।

आपको बता दें कि, 12 जून को हुआ यह हादसा भारतीय इतिहास का सबसे भयानक विमान हादसा बताया जा रहा है। इसमें 241 यात्रियों की मौत हो गई। फिलहाल ब्लैक बॉक्स की चांज जारी है। रिपोर्ट के आते ही अंतिम समय में प्लेन के अंदर के माहौल का खुलासा हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एडवांस टेक्नोलॉजी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुई घटना बहुत दुखद है, यह देखकर दुख होता है और आश्चर्य होता है कि ऐसा कैसे हो गया? आज के समय में जब तकनीक इतनी उन्नत है। इस पर गंभीरता से जांच की जा रही है, जब जांच रिपोर्ट आएगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी लेकिन हम प्रार्थना करते हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

सिर्फ एक शख्स की बच पाई जान

एयर इंडिया के विमान एआई-171 में कुल 242 लोग सवार थे। प्लेन लंदन जा रहा था। फ्लाइट टेकऑफ करते ही क्रैश हो गई और सीधा जा कर एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में टकराई। इस भयावह हादसे में 242 में से 241 लोग मारे गए। सिर्फ एक यात्री रमेश विश्वास कुमार की जान बच पाई। फिलहाल उनका इलाज जारी है। रमेश कुमार ने बताया कि मैं प्लेन में जिस तरफ बैठा था वो साइड हॉस्टल पर लैंड नहीं हुई थी। वो हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर टकराई थी। टक्कर होने से गेट टूट गया था। प्लेन के बाहर थोड़ी खुली जगह थी जहां से निकला जा सकता था। मैंने थोड़ी कोशिश की तो बाहर निकल गया। आग लगने से मेरा हाथ जल गया। मुझे फौरन अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल में मेरा अच्छे से इलाज हो रहा है।

Created On :   14 Jun 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story