Andaman-Nicobar earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिली अंडमान-निकोबार की धरती, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से हिली अंडमान-निकोबार की धरती, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता
  • सोमवार देर रात कांपी अंडमान निकोबार की धरती
  • जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने दी जानकारी
  • एक महीने पहले एक दिन में लगातार तीन भूकंप आए थे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंडमान निकोबार के द्वीप समूह में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स में जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के हवाले से बताया गया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर सामने नहीं आई है।

इससे पहले 30 जून को अंडमान सागर में भूकंप आया था। यहां तीन घंटे के अंदर तीन बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। पहला भूकंप 10:09 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

इसके डेढ़ घंटे बाद दूसरा भूकंप आय़ा था। इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। इसका केंद्र भी अंडमान सागर में ही 10 किलोमीटर गहराई पर रहा। इसके कुछ समय बाद यानी करीब 12 बजे तीसरा भूकंप आया। इसका केंद्र भी समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी।

बता दें कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह सिस्मिक जोन-5 में आता है, जो भारत का सबसे संवेदनशील भूकंपीय इलाका है। इसके अलावा यह क्षेत्र 'अल्पाइन-हिमालयन सिस्मिक बेल्ट' का भाग है, जो कि दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय इलाका है। समुद्र के भीतर प्लेटों की हलचल और तनाव बढ़ने पर इस इलाके में भूकंप आते हैं। यही कारण है कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह की धरती कांपती है।

Created On :   29 July 2025 2:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story