पाकिस्तान गई अंजू, नसरुल्लाह के साथ वीडियो में आई नजर, अब निकाह को लेकर बड़ा खुलासा

पाकिस्तान गई अंजू, नसरुल्लाह के साथ वीडियो में आई नजर, अब निकाह को लेकर बड़ा खुलासा
  • अंजू वीजा लेकर पाकिस्तान गई है
  • यह निजी मामला है।
  • नसरुल्लाह ने निकाह के बारे में किया खुलासा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद अब भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सीमा हैदर के पाकिस्तान जासूस होने को लेकर भारतीय जांच एजेंसियां लगातार उससे पूछताछ कर रही हैं। वहीं पाकिस्तान जाने वाली अंजू के मामले में नई-नई खबरें सामने आ रही है। अंजू ने पहली बार पाकिस्तान जाने को लेकर कहा था कि वह अपने फैसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान आई है। वहीं बाद में खबरें यह भी सामने आई कि अंजू ने उससे शादी कर ली। अंजू और नसरुल्लाह का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें अंजू और नसरुल्ला साथ में दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को प्री वेड़िंग शूट कहा जा रहा था। लेकिन हाल ही में इस मामले में एक नया मोड़ आया है। वहींं भारतीय विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी इस मामले में सामने आई है। गुरुवार (27 जुलाई) को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि यह मुद्दा फॉरन पॉलिसी का नहीं है। यह निजी मामला है। इस पर विदेश मंत्रालय कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है।

बागची ने एक भारतीय व्यक्ति के सतलज नदी में बहकर पाकिस्तान पहुंचने की खबरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, हमें इसके बारे में पता है और अधिक जानकारी इकठ्ठा करने की कोशिश जारी है। वहीं अंजू के बारे में बात करते हुए कहा कि अंजू पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के जिले अपर दीर में अपने दोस्त नरसुल्लाह के घर गई है। अंजू और नरसुल्लाह की दोस्ती 2019 में फेसबुक के जरिए हुई थी।

अंजू ने नसरुल्लाह संग रचाई शादी?

अंजू और उसके पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह के साथ निकाह को लेकर दो दिन पहले पाकिस्तान के जियो न्यूज चैनल ने दावा किया है कि भारत की अंजू ने अपने दोस्त नरसुल्लाह से स्थानीय कोर्ट में जा कर शादी कर ली है। न्यूज चैनल ने आगे बताया है कि अंजू ने इस्लाम धर्म भी कबूल कर लिया है और अपना नया नाम फातिमा रख लिया है।

अंजू झूठ बोलकर पहुंची पाकिस्तान

बता दें कि भारत से पाकिस्तान जाने वाली अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में हुआ। अंजू की शादी राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले अरविंद के साथ हुई थी। शादीशुदा अंजू दो बच्चों की मां भी है।

अंजू अपने पहले पति अरविंद के पास दो बच्चे छोड़कर गई है। उनके पास एक 15 साल की बेटी औऱ छह साल का बेटा है। अरविंद ने अंजू के बारे में बताया है कि वह झूठ बोलकर पाकिस्तान गई है। हमें उसके जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पाकिस्तान पहुंचने के बाद अंजू ने सोशल मीडिया पर एक वी़डियो भी शेयर किया था। उसने वीडियों में कहा है कि वह पकिस्तान वीजा लेकर आई है और वहां सुरक्षित है। इसके साथ ही उसने जल्द भारत आने की बात कही थी।

नसरुल्लाह ने निकाह की खबरों का किया खंडन

वहीं अंजू के पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह ने शादी की खबरों को बेबनुयादी बताते हुए कहा है कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है और न ही वह अंजू से प्यार करता है। नसरुल्लाह ने आजतक से बातचीत करते हुए बताया है कि वह अंजू को लेकर स्थानीय अदालत में सुरक्षा मांगने के लिए गए थे। नसरुल्लाह ने शादी की अफवाहों का खंड़न करते हुए कहा है कि दोनों ने शादी नहीं की है।

Created On :   27 July 2023 6:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story