विदेश दौरा: बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी चार यूरोपीय देशों की विदेश यात्रा पर जाएंगे

बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी चार यूरोपीय देशों की विदेश यात्रा पर जाएंगे
पीएम मोदी 15 से 20 मई तक चार यूरोपीय देशों- इटली, वेटिकन, नॉर्वे, स्वीडन और नीदरलैंड दौरे पर जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरा करेंगे। पीएम मोदी 15 से 20 मई तक चार यूरोपीय देशों- इटली, वेटिकन, नॉर्वे, स्वीडन और नीदरलैंड दौरे पर जाएंगे। भारत और यूरोपीय संघ के जनवरी में एक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी की यूरोप की यह पहली यात्रा होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम अपने यूरोपीय दौरे की शुरुआत में या अंत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कुछ वक्त के लिए रुक सकते हैं।

पीएम मोदी नॉर्वे में 15 और 16 मई को होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर समिट में शामिल होंगे। यह समिट पिछले साल मई में होना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे कैंसिल कर दिया था। आगामी शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की पांच नॉर्डिक देशों आइसलैंड, नॉर्वे ,डेनमार्क, फिनलैंड और स्वीडन के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है।

आपको बता दें बंगाल और असम में पीएम मोदी ने कई जिलों की विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया, बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में रैली और सभाएं की। चुनावी जीत के बाद पीएम मोदी का विदेश दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यूरोपीय दौरे के दौरान पीएम मोदी का मुख्य फोकस ऊर्जा , पश्चिम एशिया संकट से व्यापार में आने वाली बाधाओं को कम करना और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग को बढ़ावा जैसे विषय शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे का मुख्य उद्देश्य सेमीकंडक्टर, हरित हाइड्रोजन, रक्षा और व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करना है। साथ ही यूरेशियाई देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करना शामिल होगा। पीएम मोदी की यूरोप यात्रा का मुख्य फोकस AI, व्यापार, निवेश, रक्षा पर केंद्रित रहेगा।

यूक्रेन और पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी का दौरा दीर्घकालिक ऊर्जा सप्लाई सुनिश्चित करने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। नार्वे दौरे के दौरान पीएम की वार्ताओं में EFTA समझौता जिसके तहत हरित ऊर्जा, 'ब्लू इकॉनमी', और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा होगी। आपको बता दें EFTA देशों ने भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है। जबकि इटली के साथ रक्षा औद्योगिक ढांचे और नीदरलैंड के साथ उन्नत प्रौद्योगिकी पर चर्चा होने की उम्मीद है, आपको बता दें चुनाव से पहले फरवरी 2026 में पीएम मोदी ने इजराइल और मलेशिया का दौरा किया था।

Created On :   5 May 2026 11:32 AM IST

Tags

Next Story