West Bengal Assembly Election Result 2026: 'सुशासन की जीत- कुशासन का अंत', BJP के बेहतरीन प्रदर्शन पर बोले सीएम यादव, राहुल-प्रियंका पर भी जमकर बरसे

सुशासन की जीत- कुशासन का अंत, BJP के बेहतरीन प्रदर्शन पर बोले सीएम यादव, राहुल-प्रियंका पर भी जमकर बरसे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को मुंह की खानी पड़ी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अब तक की वोट काउंटिंग के मुताबिक, भाजपा ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। राज्य की कुल 294 सीटों में से 293 सीटों पर मतदान हुआ है। 1 सीट के लिए 21 मई को वोटिंग होगी। इस चुनावी माहौल के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जोरदार निशाना साधा है।

सीएम यादव का कड़ा प्रहार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) और प्रियंका गांधी (कांग्रेस सांसद) ने देश की आधी आबादी का मजाक उड़ाया, और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। हम PM मोदी के नेतृत्व में सरकार बना रहे हैं, यह सुशासन की जीत और कुशासन का अंत है।

'जनता को बीजेपी से उम्मीद'

खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से विजयी BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझ पर अपना भरोसा जताया है। जनता को पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि उन्होंने हमें भारी बहुमत से वोट दिया है।

खड़गपुर सदर से बीजेपी की जीत

खड़गपुर सदर सीट से बीजेपी ने जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने 30506 वोट के अंतर से टीएमसी प्रत्याशी प्रदीप सरकार को मात दी है।

किस पार्टी को कितने वोट मिले?

भारतीय जनता पार्टी- 89885

आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस- 59379

कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट)- 5451

इंडियन नेशनल कांग्रेस- 2879

सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)- 806

बहुजन समाज पार्टी- 775

निर्दलीय उम्मीदवार बिष्णु कुमार साहू- 563

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी- 355

निर्दलीय प्रत्याशी अजफर अली खान- 278

यह भी पढ़े -बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन को कैलाश विजयवर्गीय ने बताया ‘भावुक पल’, शिवराज चौहान ने पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय

Created On :  

Tags

Next Story