West Bengal Assembly Election Result 2026: BJP का शानदार प्रदर्शन, 206 सीटों पर खिला कमल, TMC ने जीती 80 सीटें, 1 पर बनाई बढ़त

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 293 में से 206 सीटों पर अपना झंडा लहरा दिया है। वहीं, टीएमसी का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। पार्टी 80 सीटें जीत चुकी है और 1 सीट से आगे चल रही है। अगर ये सीट भी टीएमसी के हाथों लगती है तो भी वो बीजेपी से बहुत पीछे रहेगी।
टीएमसी 1 सीट से आगे
ममता बनर्जी की टीएमसी राजारहाट न्यू टाऊन(115) से आगे चल रही है। टीएमसी उम्मीदवार तापस चटर्जी, बीजेपी प्रत्याशी पियूष कनोड़िया से 323 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक की काउंटिंग के अनुसार, तापस चटर्जी ने कुल 106250 वोट और पियूष कनोड़िया ने 105927 हासिल किए हैं। यहां देखें चुनाव आयोग के आंकड़े-
फाल्टा सीट पर बाद में होगा चुनाव
पश्चिम बंगाल की 144-फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया। 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान में कई जगह गलतियां और नियमों का पालन नहीं होने की बात सामने आई। यही वजहा है कि आयोग ने पूरे इलाके में दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया। अब इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से वोट डाले जाएंगे। इसमें छोटे सहायक बूथ भी शामिल हैं। यह फैसला ठीक प्रकार से चुनाव कराने के लिए लिया गया है। बता दें कि, वोटिंग 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इसके बाद 24 मई 2026 को वोटों की गिनती की जाएगी।
कब-कब हुई वोटिंग?
आपको बता दें बंगाल में फर्स्ट फेज में 23 अप्रैल को 152 सीटों और 29 अप्रैल को दूसरे फेज में 142 सीटों पर मतदान हुआ था, दूसरे फेज की फालता विधानसभा सीट पर हिंसाओं के चलते मतदान रद्द हुआ था। 294 विधानसभा सीट वाले पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर मतगणना होगी, क्योंकि निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद फालता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर से रिवोटिंग होगी।
Created On :  
