Bomb Threat To CM Bhagwant Mann: जिस हॉस्पिटल में भगवंत मान हुए भर्ती उसको ही बम से उड़ाने की मिली धमकी, खालिस्तानी आंतकियों ने इस शख्स जैसा हाल करने की कही बात

जिस हॉस्पिटल में भगवंत मान हुए भर्ती उसको ही बम से उड़ाने की मिली धमकी, खालिस्तानी आंतकियों ने इस शख्स जैसा हाल करने की कही बात
पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती हैं। वे जिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं उसको ही बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तानी नेशनल आर्मी ने प्रशासन को ईमेल भेजा है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान को जान से मरने की धमकी दी गई है। खालिस्तान के समर्थक संगठन, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने प्रशासन को ईमेल भेजकर धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि सीएम मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वे बच गए तो उनका पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल किया जाएगा। बता दें, सीएम मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस हॉस्पिटल के साथ 16 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी है। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस अस्पताल के साथ 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

अधिकारियों ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, ये धमकी खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से जारी की गई है। लेकिन अधिकारियों का ये भी कहना है कि मोहाली और चंडीगढ़ में पहले भी इस तरह की धमकी भरे संदेश मिले थे। जो बाद में झूठे साबित हुए थे। मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस का कहना है कि धमकी की संभावना कम होने के बाद भी पुलिस कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रही है। हॉस्पिटल परिसर और आसपास के सभी स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और स्निफर कुत्तों की टीम को तैनात कर दिया गया है।

ईमेल में क्या लिखा?

हंटर फार्ले के नाम की जीमेल से मैसेज भेजा गया है। जिसमें पंजाब को खालिस्तान बताते हुए कहा गया है कि अपने बच्चे बचा लो और मोहाली के स्कूल बंद रखो। मेल में लिखा गया है कि ये खालिस्तान रेफरेंडम वालों को गैंगस्टर बताकर उनका एनकाउंटर लेने का बदला है। मेल के अंत में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम भी लिखा है।

Created On :   17 Feb 2026 4:59 PM IST

Tags

Next Story