Pawan Khera News: 'कांग्रेस ने पूरे दिल से किया था समर्थन लेकिन...', महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार पर पवन खेड़ा के तीखे स्वर

कांग्रेस ने पूरे दिल से किया था समर्थन लेकिन..., महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार पर पवन खेड़ा के तीखे स्वर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है। राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस महिला आरक्षण कानून को लागू करने में सरकार का साथ क्यों नहीं दे रही है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि उसने महिला आरक्षण कानून का संसद में पूरा समर्थन किया है। कांग्रेस अब सरकार पर सवाल खड़े कर रही है कि इस कानून को जनगणना और परिसीमन से क्यों जोड़ा गया है। इस मुद्दे पर पवन खेड़ा और पी. चिंदबरम ने भी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने सरकार से क्या पूछा?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि महिला आरक्षण कानून को लोकसभा ने 20 सितंबर 2023 को पास किया था। इसके बाद 21 सितंबर को राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी थी और 28 सितंबर को राष्ट्रपति ने भी इस पर अपनी मंजूरी दे दी थी। इस पर ही पवन खेड़ा का कहना है कि कांग्रेस ने इस कानून का पूरा समर्थन किया था लेकिन कानून को लागू करने की प्रक्रिया में काफी समय लगा था। कांग्रेस का सवाल है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले कानून को जनगणना और परिसीमन से क्यों जोड़ा गया है।

यह भी पढ़े -यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का जवाब

राहुल गांधी ने पुणे में एक कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और अधिकारों की बात की थी। उन्होंने मनुस्मृति का जिक्र करते हुए कहा था कि महिलाओं को दबाने वाली सोच के खिलाफ लड़ाई जरूरी है। राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर भी महिलाओं को लेकर पुरानी सोच रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि अगर राहुल गांधी सच में महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं, तो उन्हें महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने का समर्थन करना चाहिए। स्मृति इरानी ने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल को आगे बढ़ाने में कांग्रेस को सरकार का साथ देना चाहिए।

पी. चिदंबरम ने भी दिया जवाब

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर महिला आरक्षण को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी महिलाओं के अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन महिला आरक्षण कानून पर कांग्रेस ने विरोध किया था। जिसको कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि महिला आरक्षण से जुड़े संविधान के 106वें संशोधन को 2023 में संसद के दोनों सदनों ने पास किया था और कांग्रेस ने इसका पूरा समर्थन किया था।

Created On :   24 Aug 2026 11:48 AM IST

Tags

Next Story