Covid 19 Update: देश में कोरोना ने करी वापसी, हजार से ज्यादा लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, 16 राज्यों में फैल रहा है कोविड

- कोरोना वायरस ने फिर से दिया देश में दस्तक
- लगातार बढ़ रहे हैं कोविड केसेज
- स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी जा रही है जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोविड 19 एक बार फिर से देश में एंट्री ले चुका है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोविड के पॉजिटिव केसेज के ताजा आंकड़ें जारी किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के एक्टिव केसेज 1009 दर्ज किए गए हैं। उसमें से 752 मामलों की हाल ही में पुष्टि की गई है। सोमवार को ताजा आंकड़े में केस बढ़े हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से 7 मौतों की पुष्टि की गई है, जिसमें 4 महाराष्ट्र में हैं, 2 केरल में हैं और एक कर्नाटक में मिला है।
किस राज्य में कितने मामले आए सामने?
कोरोना वायरस की बात करें तो, इसके सबसे ज्यादा नए केस केरल में मिले हैं। 430 मामलों के साथ यहां पर सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। अन्य जगहों के बारे में जानें तो, महाराष्ट्र में 209 मामले, दिल्ली में 104 मामले, गुजरात में 83 मामले, तमिलनाडु में 69 मामले, कर्नाटक में 47 मामले एक्टिव हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 15 मामले, राजस्थान में 13 मामले, पश्चिम बंगाल में 12 मामले, पांडिचेरी में 9 मामले, हरियाणा में 9 मामले, आंध्र प्रदेश में 4 मामले, मध्य प्रदेश में 2 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, गोवा और तेलंगाना में एक-एक सक्रिय मामला मिला है। इनको मिलाकर ही भारत में कुल 1009 एक्टिव केसेज मिल रहे हैं। इसके अलावा कुछ राज्यों में एक भी केस एक्टिव नहीं हुआ है। उसमें अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय है एक्टिव
स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में राष्ट्रीय रोग कंट्रोल केंद्र, आपातकालीन चिकित्सा राहत प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के विशेषज्ञों की एक समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें कोविड को लेकर अहम चर्चा हुई थी।
Created On :   26 May 2025 2:24 PM IST