Delhi Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10 पहुंचा, 24 घायल, पीएम मोदी ने गृहमंत्री शाह से की बात

दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 10 पहुंचा, 24 घायल, पीएम मोदी ने गृहमंत्री शाह से की बात
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा 8 से बढ़कर 10 पहुंच गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा 8 से बढ़कर 10 पहुंच गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। 30 लोग घायल हैं, जिनका लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद दिल्ली सहित यूपी, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने घटना के बारे में बताया कि सोमवार शाम 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती में कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां बुरी तरह जल गईं।

पीएम मोदी ने गृहमंत्री से की बात

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की और जानकारी ली। वहीं, अमित शाह ने आईबी डायरेक्टर से भी बात की। इससे पहले उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से बात की और घटना को लेकर जानकारी ली।

क्या बोले पुलिस कमिश्नर?

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही कार में विस्फोट हुआ, जो रेड लाइट की ओर जा रहा था। वाहन में लोग सवार थे। धमाका इतना तेज था कि इसकी आग की चपेट में आसपास खड़े अन्य वाहन भी आ गए। पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि सभी एजेंसियां-दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनआईए, एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंची हैं। स्थिति का जायजा ले रही हैं। जांच जारी है। आपको समय-समय पर अपडेट दिया जाएगा।

Created On :   10 Nov 2025 9:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story