Rahul Gandhi on Delhi blasts: 'बेहद दर्दनाक और चिंताजनक..', दिल्ली ब्लास्ट बोले राहुल गांधी, घटनास्थल का दौरा करेंगे अमित शाह

बेहद दर्दनाक और चिंताजनक.., दिल्ली ब्लास्ट बोले राहुल गांधी, घटनास्थल का दौरा करेंगे अमित शाह
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा 8 से बढ़कर 11 पहुंच गया है। इस दर्दनाक घटना पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट में मरने वालों का आंकड़ा 8 से बढ़कर 11 पहुंच गया है। इस दर्दनाक घटना पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।"

क्या बोले पुलिस कमिश्नर?

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही कार में विस्फोट हुआ, जो रेड लाइट की ओर जा रहा था। वाहन में लोग सवार थे। धमाका इतना तेज था कि इसकी आग की चपेट में आसपास खड़े अन्य वाहन भी आ गए। पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि सभी एजेंसियां-दिल्ली पुलिस, एफएसएल, एनआईए, एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंची हैं। स्थिति का जायजा ले रही हैं। जांच जारी है। आपको समय-समय पर अपडेट दिया जाएगा।

घटनास्थल का दौरा करेंगे अमित शाह

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की और जानकारी ली। वहीं, अमित शाह एलएलजेपी अस्पताल पहुंचे हैं। दिल्ली ब्लास्ट के घायलों को यहां भर्ती किया गया है। यहां वो घायलों से मुलाकात करेंगे. वो घटनास्थल का भी दौरा करेंगे।

Created On :   10 Nov 2025 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story