All Party Delegation: 'भारत आतंकवाद के खिलाफ', सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का रिएक्शन

भारत आतंकवाद के खिलाफ, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का रिएक्शन
  • सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया
  • कहा- प्रतिनिधिमंडल प्रमुख देशों के बीच रखेगा भारत का पक्ष
  • डेलिगेशन में 6 दल के सात नेता शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने दुनिया के सामने पाकिस्तान के काले कारनामों की पोल खोलने के लिए सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बनाया है। इसमें 6 दल के सात नेताओं को शामिल किया गया है ताकि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का पक्ष रख सकें। इसको लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आतंकवाद का भी मुद्दा उठाया। जायसवाल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है।

जायसवाल का रिएक्शन

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई और ऑपरेशन सिंदूर को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर कहा, सर्वदलीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है, यह प्रतिनिधिमंडल प्रमुख देशों के बीच भारत का पक्ष रखेगा। भारतीय लोकतंत्र की यह खूबसूरती है। इससे पता चलेगा कि भारत मानवता के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है।

कौन-कौन हैं डेलीगेशन में शामिल?

ऑल पार्टी डेलीगेशन में कांग्रेस से शशि थरूर, बीजेपी से रविशंकर प्रसाद, जेडीयू से संजय कुमार झा, बीजेपी से बैजयंत पांडा, डीएमके से कनिमोझी वरुणानिधि, एनसीपी से सुप्रिया सुले और शिवसेना से श्रीकांद एकनाथ शिंदे के नाम हैं। भारत का डेलीगेशन पाकिस्तान के झूठों का पर्दाफाश करेगा और तो और ये भी बताएगा कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को जगह दे रखी है। बता दें, ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों को खत्म करने के लिए लॉन्च किया था। जो कि सक्सेसफुल भी रहा था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के करीब 9 आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत कर दिए गए थे।

Created On :   18 May 2025 10:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story