5 प्रतिशत और बढ़ा टैरिफ: ट्रंप ने 10 को बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया टैरिफ, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर

ट्रंप ने 10 को बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया टैरिफ, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर
अमेरिका ने ग्लोबल टैरिफ 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक करने का ऐलान किया है। इसको लेकर अब जानते हैं कि भारत पर कैसे इसका असर पड़ेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसको लेकर अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। ऐसे में फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने इस ग्लोबल टैरिफ के बढ़ने पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि इससे भारत पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ सकता है। उन्होंने इसे कम करके आंका है। साथ ही कहा है कि वॉशिंगटन में राजनीतिक और कानूनी नाटकों के बाद भी भारत की स्थिति पहले जैसी ही नजर आ रही है।

यूएस के कोर्ट ने सुनाया था फैसला

बता दें, 20 फरवरी को यूएस की सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 से फैसला सुनाते हुए, राष्ट्रपति के ग्लोबल टैरिफ आदेश को रद्द कर दिया था। इसे कोर्ट ने एकतरफा बताया था। कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनका प्रशासन टैरिफ लगाने के लिए नए कानूनी रास्ते अपनाएगा। इसमें फेडरल कानून के वो सेक्शन भी शामिल हैं, जिनके लिए कॉमर्स विभाग की जांच भी जरूरी है।

समीर अरोड़ा का क्या है कहना?

हेलिओस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा का कहना है कि इस कदम से भारत को सिर्फ नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि भारत की बात है तो 15 प्रतिशत में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने बताया कि 90 से ज्यादा देश जो पहले 10% टैरिफ के दायरे में थे, अब 15% पर हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, यूके, सिंगापुर और यूएई जैसे अमेरिका के व्यापारिक पार्टनर देश हैं। उन्होंने कहा कि दिक्कत तब होती है, जब देशों पर अलग-अलग टैरिफ लगाया जाता। लेकिन अगर सभी देशों पर एक जैसा टैरिफ लगाया जाता है, तो इससे क्या फर्क पड़ता है। यह यूएस के अंदरूनी टैक्स से जुड़ा मामला है। पहले का 10 प्रतिशत बेहद ही हैरान करने वाला था। उस फ्रेमवर्क के तहत ज्यादा से ज्यादा अलाउड लिमिट 15 परसेंट थी। बड़े ग्लोबल माहौल में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है।

150 दिन के लिए तय

15 प्रतिशत का रेट अगले 150 दिन के लिए तय किया गया है। लगभग पांच महीने से ज्यादा बढ़ाने के लिए कांग्रेस की मंजूरी होनी जरूरी है। इससे राजनीतिक अनिश्चितता देखने को मिल सकती है। इसके अलावा भारत 18 प्रतिशत पर डील साइन करके खुश होता है, और अभी यह सिर्फ 15 प्रतिशत ही है।

ट्रंप ने क्या कहा?

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी थी कि अगले कुछ महीनों में उनका प्रशासन नए टैरिफ कानून बनाकर जारी करेगा। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी गलत बता दिया है।

Created On :   22 Feb 2026 6:57 PM IST

Tags

Next Story