NEET Paper Leak Case: नीट पेपर दोबारा सुरक्षित कराने पर शिक्षा मंत्रालय की अहम बैठक, सुर्खियों में आया दिग्विजय सिंह का बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद पर सोमवार को शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति की अहम बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर सबसे ज्यादा चर्चा की गई। आजतक की खबर के मुताबिक इस समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के सिस्टम पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं किया जाएगा और न ही उनके हितों से कोई समझौता होगा। उन्होंने स्पष्ट करते हुए भी कहा कि यह मुद्दा राजनीति का नहीं, बल्कि लाखों छात्रों व उनके माता-पिता से जुड़ा चिंता का विषय है।
यह भी पढ़े -कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक 6 जून को लौटेंगे भारत, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन, फॉलोअर्स से क्या कहा?
इस मीटिंग में उन तैयारियों पर भी चर्चा हुई है, जो आगामी 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा दोबारा होने वाली है। इस पर विस्तार से बातचीत की गई, ताकि पेपर को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने और स्टूडेंट के साथ विश्वास के साथ फिर से जुड़ने वाले सुझावों पर पर चर्च हुई। इस बैठक में भाजपा की तरफ से रविशंकर प्रसाद, घनश्याम तिवाड़ी, बांसुरी स्वराज और संबित पात्रा शामिल हुए थे। वहीं, विपक्षी की ओर से डीएमके की टी. सुमति, समाजवादी पार्टी के राजीव राय और कांग्रेस के डीन कुरियाकोस मौजूद रहे।
बैठक में दिग्विजय ने किया स्पष्ट
इस बैठक की शुरुआत में समिति के सदस्यों के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। इस दौरान सत्तापक्ष के कुछ सांसदों ने सवाल उठाते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले की जांच जारी है, इस बीच इस तरह की बैठक जरूरी है क्या? और इस प्रकार के मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। इस पर कांग्रेस नेता का स्पष्ट कहना है कि यह मामला राजनीति का नहीं, बल्कि लाखों छात्रों और उनके माता-पिता की चिंता का है।
यह भी पढ़े -नीट पेपर लीक केस 15 जून तक न्यायिक हिरासत में आरोपी, सीबीटी मोड में परीक्षा पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
लीक-प्रूफ बनाने के इंतजाम?
दिग्विजय सिंह ने इस दौरान शिक्षा मंत्रालय और अधिकारियों को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मीटिंग में समिति ने यह भी सवाल किया कि दोबारा होने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और लीक-प्रूफ कराने के लिए क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने बताया कि पेपर को सुरक्षित और मजबूती से कराने के लिए इन-हाउस पेपर सेटर्स, शिक्षकों तथा प्रोफेसरों की सहायता ली जा रही है। इस कोशिश में भी लगे है कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो।
Created On :   1 Jun 2026 6:31 PM IST













