किसान आंदोलन अपडेट्स: किसान और पुलिस के बीच नहीं थम रहा बवाल, पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पूरी तरह से सील, जिंद खनौरी बॉर्डर पर हुआ लाठी चार्ज

किसान और पुलिस के बीच नहीं थम रहा बवाल, पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पूरी तरह से सील, जिंद खनौरी बॉर्डर पर हुआ लाठी चार्ज
  • किसानों ने आज सुबह निकाला अपना दिल्ली चलो मोर्चा
  • शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष
  • किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने दागे आसूं गैस के गोले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य और अपनी अन्य मांगों को पूरा करनावे के लिए पंजाब के फतेहगढ़ से हजारों किसानों ने आज दिल्ली चलो मार्च शुरू किया है। सोमवार को लगभग पांच घंटे की बातचीत के बावजूद सरकार और किसानों में किसी तरह की सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार सुबह किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पंजाब के फतेहगढ़ से हजारों किसान लगभग 500 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन किसानों को राजधानी पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा की खट्टर सरकार ने भी बॉर्डर पर तमाम इंतजाम किए हैं। किसानों का यह जत्था हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पहुंच गया है। जहां पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने की तमाम कोशिश की जा रही हैं। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच जबरदस्त हंगामा जारी है।

Live Updates

  • 13 Feb 2024 10:39 AM GMT

    जिंद बॉर्डर पर भी शुरू हुआ बवाल

    शंभू बॉर्डर की तरह जिंद बॉर्डर पर भी प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच बवाल शुरू हो गया है। पुलिस ने किसानों के खिलाफ एक्शन लेते हुए जिंद बॉर्डर पर भी आंसू गैस के गोले दागे हैं।  

  • 13 Feb 2024 10:28 AM GMT

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने किया किसानों का सपोर्ट

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, मैं पंजाब के किसानों को बधाई देता हूं। जिन्होंने 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई शुरू की। एक तय तरीके से किसानों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। देश की खेती को चंद कारपोरेट्स के हवाले करने का प्लान तैयार था। लेकिन आप लोगों के आंदोलन ने किसानी को बचा लिया।

  • 13 Feb 2024 10:26 AM GMT

    कुरुक्षेत्र में किसानों ने हटाए बैरिकेड्स

    हरियाणा के कुरूक्षेत्र में अपने दिल्ली चलो मोर्चे को आगे बढ़ाने के लिए प्रदर्शनकारी किसानों ने जबरन सीमेंट बैरिकेड हटा दिए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान किसान अपने टैक्टर से बैरिकेड्स हटाते दिखाई दे रहे हैं।

  • 13 Feb 2024 10:01 AM GMT

    पुलिस ने किसानों पर कीं पानी की बौछारें

    हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों की बैरिगेट्स तोड़ने की कोशिश को बेकार करने और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें कीं।

  • 13 Feb 2024 10:00 AM GMT

    किसानों ने तोड़ दिए फ्लाइओवर पर लगे बैरिगेट्स

    तमाम कोशिशों के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने शंभू बॉर्डर पर लगे बैरिगेट्स को तोड़ दिया है। वह फ्लाइओवर पर लगे बैरिगेट्स को तोड़कर नीचे फेंकते दिखाई दे रहे हैं।

  • 13 Feb 2024 9:58 AM GMT

    बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश में लगे किसान

    प्रदर्शनकारी किसान शंभू बॉर्डर पर अपने ट्रैक्टरों और हाथ के हथियारों का उपयोग करके बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से दागे गए आंसू गैस के गौलों की वजह से किसान आसपास के खेतों में भागते दिखाई दे रहे हैं।  

  • 13 Feb 2024 9:55 AM GMT

    सुरक्षा को देखते हुए आठ मेट्रो गेट्स को किया गया बंद

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से शेयर किए गए अपडेट के मुताबिक, राजधानी में आठ मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा को देखते हुए कुछ गेट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, इस समय सभी मेट्रो स्टेशन चालू हैं। सुरक्षा निर्देशों के अनुसार बंद किए जा सकने वाले गेट्स में केन्द्रीय सचिवालय, राजीव चौक, उद्योग भवन, उद्योग भवन, पटेल चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, खान मार्केट और लोक कल्याण मार्ग शामिल हैं। 

  • 13 Feb 2024 9:49 AM GMT

    किसानों को रोकने के लिए किए गए कड़े सुरक्षा इंतजाम

    किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उपाय के रूप में हरियाणा के जींद में सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाया गया है। इसके लिए वहां कंक्रीट स्लैब, लोहे की कीलें, बैरिकेड्स, कंटीले तार, पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।

  • 13 Feb 2024 9:48 AM GMT

    पुलिस ने एक बार फिर से दागे आंसू गैस के गोले

    प्रदर्शनकारी किसानों के मोर्चे को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर से आंसू गैस के गोलों की बरसात की है। इसकी वजह से किसान फिर से तितर-बितर हो गए हैं।

  • 13 Feb 2024 9:46 AM GMT

    प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

    अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर किसानों के आंदोलन के दौरान अराजकता फैलने पर हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 

Created On :   13 Feb 2024 9:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story