मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बढ़ी ठंड, जानें कहां पर हो सकती है बारिश?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों से मानसून अब धीरे-धीरे अलविदा कह रहा है। बारिश की संभावना अब कई राज्यों में नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड राज्यों में ग्रीन जोन है यानि यहां पर किसी भी जिले में बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अन्य राज्यों में ठंड दस्तक दे सकती है, जिसमें उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ राज्यों में भी गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं जारी किया गया है। दिल्ली का तापमान में बदला हुआ नजर आ रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़े -दुर्गापुर गैंगरेप केस टीएमसी सांसद काकोली घोष का विवादास्पद बयान, कहा- हर देश में ऐसा होता है
यूपी में महसूस होने लगी हल्की ठंड
यूपी में आज बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। यूपी में दिन में धूप रहेगी लेकिन शाम तक हल्की ठंडी महसूस होने लगेगी।
यह भी पढ़े -पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान देश की 'विकसित भारत' की यात्रा में एक आधारशिला पीयूष गोयल
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज बारिश का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बिहार के भी सभी जिलों में ग्रीन जोन अलर्ट किया गया है। तापमान के बारे में जानें तो, वो 30 डिग्री के पार जा सकता है लेकिन शाम तक गिरावट देखी जा सकती है।
पहाड़ी इलाकों में शुरू होने लगी ठंड
पहाड़ी इलाकों में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में मीठी-मीठी धूप होती है लेकिन शाम तक ठंड वापस आने लगती है। बारिश की भी पहाड़ी इलाकों में संभावना नहीं है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को अभी से सुबह और शाम को ठंड महसूस होने लगी है।
Created On :   13 Oct 2025 11:51 AM IST