पेट्रोल की कमी: समय रहते भरवा लें पेट्रोल-डीजल, नए साल पर हो सकती है तंगी, मध्यप्रदेश में इस वजह से बढ़ेगी समस्या

समय रहते भरवा लें पेट्रोल-डीजल, नए साल पर हो सकती है तंगी, मध्यप्रदेश में इस वजह से बढ़ेगी समस्या
  • प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़
  • नए हिंट एंड रन कानून का विरोध कर रहे ट्रक चालक
  • अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नए साल में मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है। दरअसल, पूरे देश में लागू हिट एंड रन कानून का मध्यप्रदेश में भी विरोध दिखाई दे रहा है। रविवार से टैंकर चालक हड़ताल पर चले गए हैं। राज्य कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। हड़ताल से सबसे ज्यादा प्रभावित महाकौशल इलाका हो सकता है। वो इसलिए क्योंकि जबलपुर शहपुरा इंडियन आयल ,भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ये तीनो डिपो के लगभग एक हजार चालकों और उनके परिचालक हड़ताल कर रहे हैं। इस बात की खबर जैसे ही फैली पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ गई।

इस वजह से हो रही हड़ताल

भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के केस में ड्राइवर के दोषी पाए जाने के बाद उसे 10 साल की सजा और 7 लाख रुपये जुर्माने के रुप में देने का प्रावधान है। ट्रक ड्राइवर इसी के विरोध में 1 जनवरी से हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि 'कोई जानबूझकर एक्सीडेंट नहीं करता। लापरवाही पर इतनी कठोर सजा हमारे साथ ज्यादती है।' ट्रक ड्राइवरों की मांग है कि पुराने कानून को ही दोबारा लागू किया जाए।

वहीं मध्यप्रदेश ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र पांथे का कहना है कि 'फिलहाल हड़ताल को लेकर कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है। जल्द ही प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें आगे की रूपरेखा निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नया कानून बिल्कुल भी बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसका विरोध तब तक किया जाएगा जब तक की कानून में जरुरी बदलाव नहीं किया जाएगा।' ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आगे बताया कि 'जिस तरह आज से टैंकर वाले विरोध में गए हैं, उसी तरह कल से यानी 1 जनवरी से बस और ट्रक वाले हड़ताल करेंगे।'

Created On :   31 Dec 2023 6:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story