हरियाणा विधानसभा चुनाव: महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, घरों में 300 यूनिट फ्री बिजली, कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र, सात वादों में किसको क्या मिला?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को गारंटी पत्र जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलान किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में जीत हासिल करती है तो वह महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये देने से लेकर हर घर में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। गारंटी पत्र की घोषणा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी उपस्थित थे जहां कांग्रेस ने हरियाणा की जनता से तमाम वादे किए।
यह भी पढ़े -मिल सकती है एमपी को बारिश से राहत, शाम को बारिश तो सुबह धूप, जानें क्या रहने वाला है एमपी का मौसम, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
क्या हैं कांग्रेस के सात वादे?
कांग्रेस ने अपने गारंटी पत्र में हरियाणा के गरीबों से वादा किया है कि उनके जीनते के बाद पार्टी गरीबों को 100 गज का मकान देगी। इस मकान में दो कमरे होंगे जिसकी लागत 3.5 लाख होगी।
हरियाणा के हर घर में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है।
25 लाख रुपये तक फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट भी दिया जाएगा।
कांग्रेस ने हरियाणा की महिलाओं (18 साल से लेकर 60 साल) को हर महीने 2 हजार रुपये देने का वादा किया है। साथ ही, 500 रुपये के सिलेंडर देने की भी गारंटी की है।
सरकारी विभागों में 2 लाख खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।
जातिगत जनगणना कराई जाएगी।
कांग्रेस ने OBC की क्रीमी लेयर सीमा को बढ़ाकर 10 लाख करने का वादा भी वादा किया है।
पार्टी ने बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधावाओं को 6000 पेंशन देने की बात कही है।
कांग्रेस का वादा है कि हरियाणा में उनकी सरकार आने के बाद किसानों को फौरन फसल मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
LIVE: Congress President Shri @kharge announces Congress' Guarantees for Haryana at AICC HQ. https://t.co/w8cLZKFPIY
— Congress (@INCIndia) September 18, 2024
कब है हरियाणा में विधानसभा चुनाव?
मालूम हो कि, हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को होना है। नामांकन की लास्ट डेट 12 सितंबर थी और नामांकन पात्रों की जांच 13 सितंबर को होनी थी। नाम वापस लेने की लास्ट डेट 16 सितंबर है। मतपत्रों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। जिसमें से 73 सामान्य और 17 एससी की सीटें हैं। बता दें कि, इस बार के चुनाव में 10,321 शतायु मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। हरियाणा विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।
यह भी पढ़े -सीएम मोहन यादव ने रीवा में किया स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, 33.68 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
Created On :   18 Sept 2024 4:17 PM IST













